Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: घरों की नींव में पहुंचा बरसाती पानी:लोग बोले-सीवरेज कंपनी की गलती, 
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > घरों की नींव में पहुंचा बरसाती पानी:लोग बोले-सीवरेज कंपनी की गलती, 
राजस्थानश्रीगंगानगर

घरों की नींव में पहुंचा बरसाती पानी:लोग बोले-सीवरेज कंपनी की गलती, 

editor
editor Published June 26, 2023
Last updated: 2023/06/26 at 5:08 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

श्रीगंगानगर।श्रीगंगानगर के वार्ड 47 में घरों की नींव के पास टूटी सड़क।शहर के सौ फुट रोड के पास वार्ड 47 के इलाके में रविवार देर रात आई बरसात का पानी घरों की नींव में पहुंच गया। इससे इन घरों के नीचे की तरफ गड्‌ढे बन गए और इनके गिरने की आशंका हो गई। लोगों का कहना है कि सीवरेज कंपनी ने ने यहां सड़क और चैंबर बनाते समय लापरवाही बरती और अच्छे से सड़क बनाने का काम नहीं किया।वहीं कंपनी के प्रतिनिधियों ने इसे खराब नाली निर्माण का नतीजा बताया। सीवरेज कंपनी का कहना है कि घरों को पहुंचे नुकसान में कंपनी की कोई गलती नहीं है। लोगों ने जो नालियां बनवा रखी थी। इसी में से पानी रिसकर घरों की नींव में पहुंचा है। इस बीच घरों की नींव में पानी पहुंचने से मकान मालिकों को नुकसान की आशंका सताती रही।श्रीगंगानगर में बरसात के बाद घर के आगे बना गड्ढा।घरों के आगे गड्‌ढे देर रात बरसात के बाद वार्ड 47 के लोग जब उठे तो उन्हें घरों के बाहर गड्‌ढे और जमीन धंसी हुई मिली। उन्होंने तुरंत इस बारे में पार्षद कृष्ण कुमार को सूचना दी। कृष्ण कुमार ने इस बारे में यूआईटी को सूचित किया। दोपहर बाद सीवरेज निर्माण कंपनी के अधिकारियों ने भी मौका मुआयना किया। लोगों का कहना था कि सीवरेज कंपनी के पूरी तरह ध्यान नहीं देने के कारण मकानों की नींव में पानी बैठ गया।सीवरेज कंपनी ने सड़क सही तरीके से नहीं बनवाई। इसी कारण मकानों को नुकसान हुआ है। अमित अग्रवाल का कहना था सीवरेज कंपनी ने पूरी तरह ध्यान दिया होता तो मकानों को यह नुकसान नहीं होता। वहीं भवानी का कहना था कि उनके घरों को पानी लग जाने से काफी नुकसान हुआ है। इलाके की महिलाओं का कहना था कि पार्षद काे सूचना दे दी गई लेकिन अब तक रिपेयरिंग नहीं हुई है।साइट इंचार्ज बोले-हमारी गलती नहीं जहां एक ओर लोगों का आरोप था कि सीवरेज कंपनी के सही तरीके से सड़क नहीं बनाने और इसमें नीचे खोखली जगह छोड़ देने से नुकसान हुआ है। वहीं साइट इंचार्ज इसे कंपनी की गलती नहीं मानते। साइट इंचार्ज कुमार स्वामी का कहना है कि मौके पर बनी नालियों के नीचे खोखली जगह होने से पानी मकान तक पहुंचा है। इसमें सीवरेज कंपनी की कोई गलती नहीं है। वहीं पार्षद कृष्ण कुमार ने इसे सीवरेज कंपनी की लापरवाही का नतीजा बताया।

 


Share News

editor June 26, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान कर्मचारियों को राहत, 8वें वेतन आयोग पर सरकार का बड़ा अपडेट
बीकानेर
उन्नत हृदय उपचार से हजारों मरीजों को नई जिंदगी दे रहे डॉ. बी.एल. स्वामी
बीकानेर
अनियमितताओं पर सात मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित, विभाग की कार्रवाई
बीकानेर
शहरी सेवा शिविर पहुंचे प्रभारी सचिव, पट्टों का वितरण कर दिए जरूरी निर्देश
बीकानेर
25 तोला सोना चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक रिमांड पर
बीकानेर
निजी स्कूलों पर डिजिटल निगरानी शुरू, राज शाला संबलन ऐप से निरीक्षण
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में प्रसूति सेवाओं की समीक्षा के लिए आठ सदस्यीय समिति गठित
बीकानेर
तिलक नगर में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?