Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: धारीवाल और खाचरियावास की बयानबाजी पर प्रभारी ने जताई नाराजगी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > धारीवाल और खाचरियावास की बयानबाजी पर प्रभारी ने जताई नाराजगी
Jaipurराजस्थान

धारीवाल और खाचरियावास की बयानबाजी पर प्रभारी ने जताई नाराजगी

editor
editor Published June 24, 2023
Last updated: 2023/06/24 at 4:09 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

जयपुर।UDH मंत्री शांति धारीवाल और खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के बीच जारी बयानबाजी पर प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने नाराजगी जताई है। रंधावा ने सीएम अशोक गहलोत से मंत्रियों की बयानबाजी पर रोक लगाने को कहा है। रंधावा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी से भी इस पूरे मामले में रिपोर्ट ली है।सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शांति धारीवाल और प्रतापसिंह खाचरियास की बयानबाजी को लेकर कहा- मंत्रियों की एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी ठीक नहीं है। मैंने मुख्यमंत्री से कहा है आपके मंत्रियों को कंट्रोल करिए, मंत्रियों को कंट्रोल करना चीफ मिनिस्टर काम है। सरकार के लेवल पर सीएम और संगठन के लेवल पर मैं इस पूरे मामले को देख रहा हूं।रंधावा ने सीएम से चर्चा की, सीएम कह हिदायत के बाद मंत्रियों के तेवर बदले मुलाकात के दौरान रंधावा ने आपस में मंत्रियों के मतभेदों को सार्वजनिक मंच पर रखने से बचने की हिदायत दी। बताया जाता है कि सीएम ने मंत्रियों को बयानबाजी पर लगात लगाने की हिदायत दी है। इसके बाद हमलावर नजर आ रहे खाद्य मंत्री प्रतापसिहं खाचरियावास के तेवर बदल गए हैं। एक दिन पहले खाचिरयावास ने मंत्री शांति धारीवाल को बीजेपी कार्यकर्ता तक बता दिया था। आज खाचरिसावास ने उस मुद‌्दे पर चुप्पी साध ली है।धारीवाल के बयान से शुरू हुआ था विवाद यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने गुरुवार को उदयपुर में कहा था कि जयपुर बहुत बड़ा शहर है, लेकिन पिछड़ रहा है। प्रदेश में स्मार्ट सिटी में चार शहर कोटा, अजमेर, जयपुर और उदयपुर लिए गए हैं। सबसे ज्यादा पिछड़ा हुआ काम जयपुर का है। मैं वहीं का हूं, लेकिन मैं कुछ नहीं कर सका। तीन-तीन मंत्री, छह-छह विधायक हैं। यही सबसे बड़ी प्रॉब्लम है। अगर न मंत्री होते, न विधायक होते तो काम समय पर पूरे हो जाते। उन मंत्री-विधायकों के आपसी विवाद जो पैदा हो जाते हैं, इसलिए काम अटक जाते हैं। वो कहता है कि यह योजना लाओ, इसको बदलो, इसको करो, उसी में मामला उलझता जाता है।खाचरियावास ने धारीवाल को बीजेपी कार्यकर्ता बता दिया खाद्य मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने शुक्रवार को श्सांति धारीवाल पर पलटवार करते हुए उन्हें बीजेपी कार्यकर्ता तक बता दिया। कहा- धारीवाल कांग्रेस को हराना चाहते हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए, माफी मांगनी चाहिए। प्रतापसिंह शुक्रवार को जयपुर में मीडिया से बात कर रहे थे।खाचरियावास ने कहा- धारीवाल ने 22 जून को जिस तरह की भाषा बोली उससे यह लग रहा है कि उनके नेता सोनिया गांधी और अशोक गहलोत नहीं गुलाबचंद कटारिया हैं। धारीवाल बीजेपी के कार्यकर्ता बनकर बात कर रहे रहे थे। उन्होंने संकल्प ले रखा है, कैसे गलत बयान देना है। जिस तरह की भाषा धारीवाल बोल रहे हैं, वह कांग्रेस कार्यकर्ता की नहीं हो सकती। धारीवाल को शर्म आनी चाहिए, पार्टी विरोधी बयान देने के लिए माफी मांगनी चाहिए। धारीवाल को पार्टी से अनुशासनहीनता का नोटिस मिला हुआ है, इसके बावजूद इस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। वह कांग्रेस विरोधी है। धारीवाल से जयपुर के किसी दूसरे नेताओं को डर लगता होगा, मुझे नहीं लगता, वह जवाब देंगे तो मैं उनको पलट कर जवाब दूंगा।


Share News

editor June 24, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान कर्मचारियों को राहत, 8वें वेतन आयोग पर सरकार का बड़ा अपडेट
बीकानेर
उन्नत हृदय उपचार से हजारों मरीजों को नई जिंदगी दे रहे डॉ. बी.एल. स्वामी
बीकानेर
अनियमितताओं पर सात मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित, विभाग की कार्रवाई
बीकानेर
शहरी सेवा शिविर पहुंचे प्रभारी सचिव, पट्टों का वितरण कर दिए जरूरी निर्देश
बीकानेर
25 तोला सोना चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक रिमांड पर
बीकानेर
निजी स्कूलों पर डिजिटल निगरानी शुरू, राज शाला संबलन ऐप से निरीक्षण
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में प्रसूति सेवाओं की समीक्षा के लिए आठ सदस्यीय समिति गठित
बीकानेर
तिलक नगर में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?