Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दो पक्षों में झगड़ा, 1 महिला सहित 4 घायल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > चुरू > दो पक्षों में झगड़ा, 1 महिला सहित 4 घायल
चुरूराजस्थान

दो पक्षों में झगड़ा, 1 महिला सहित 4 घायल

editor
editor Published June 10, 2023
Last updated: 2023/06/10 at 6:06 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

चुरू। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र की भार्गव बस्ती में दो रिश्तेदारों में चल रहे आपसी विवाद को लेकर शनिवार को झगड़ा हो गया। झगड़े में दोनों पक्षों के 4 जने घायल हो गए, जिनमें एक महिला और एक पुरुष के गंभीर चोट आई। मारपीट की घटना के बाद अस्पताल में दोनों पक्षों के लोग एकत्रित हो गए, जिससे इमरजेंसी वार्ड में काफी भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से कॉन्स्टेबल अनिता पहुंची और घायलों से घटना की जानकारी जुटाई। अस्पताल में घायल नजमुदीन ने बताया कि उसके बड़े भाई जमील के बेटे एजाज की शादी चूरू में हुई है। उसकी पत्नी पीहर गई हुई है। एजाज ने शनिवार सुबह अलमारी की चाबी पूछने के लिए पत्नी को कॉल किया। तब पत्नी के भाई ने फोन उठाकर उसके साथ गाली गलौच की, जिसके बारे में एजाज ने अपने पिता जमील को बताया। जमील अपने भाई नजमुदीन के साथ बेटे के ससुराल उलाहना देने गया था। जहां किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया, जो मारपीट में बदल गया। जिसमें जमील (40), नजमुदीन (35), एजाज (24) और आमीना (45) घायल हो गई। मारपीट के बाद दोनों पक्षों के लोग घायलों को डीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। जमील और आमीना की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। फिलहाल दोनों गंभीर घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।


Share News

editor June 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आया युवक, 45 फीसदी झुलसा
बीकानेर
ट्रैक्टर की चपेट में आया डेढ़ वर्षीय मासूम, हालत गंभीर
बीकानेर
साइबर ठगी की रकम से गैंगस्टर नेटवर्क को मिलती थी फंडिंग
बीकानेर
बीकानेर रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, जल्द जारी होगा टेंडर
बीकानेर
जून अंत से बढ़ेगी मानसून की रफ्तार, राजस्थान में बारिश के आसार
बीकानेर
नापासर में 450 नई स्ट्रीट लाइटें लगीं, रोशनी और सुरक्षा होगी बेहतर
बीकानेर
भाजपा राजस्थान प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल 25 जून को बीकानेर आएंगे
बीकानेर
बीकानेर के बुजुर्गों को मिलेगा नि:शुल्क तीर्थ यात्रा का अवसर
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में तबादलों से बैन हटा, 5 जुलाई तक मौका

Published June 19, 2026
राजस्थान

जेट स्ट्रीम के असर से राजस्थान में मानसून की रफ्तार धीमी

Published June 19, 2026
राजस्थान

दिव्यांग युवाओं को मिलेगी स्कूटी, 31 जुलाई तक करें आवेदन

Published June 16, 2026
राजस्थान

राजस्थान की तीनों राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Published June 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?