Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: हाईकमान ने दिल्ली में बुलाई प्रदेश नेताओं की बैठक, पायलट व जोशी भी होंगे शामिल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > हाईकमान ने दिल्ली में बुलाई प्रदेश नेताओं की बैठक, पायलट व जोशी भी होंगे शामिल
Jaipurराजस्थान

हाईकमान ने दिल्ली में बुलाई प्रदेश नेताओं की बैठक, पायलट व जोशी भी होंगे शामिल

editor
editor Published May 25, 2023
Last updated: 2023/05/25 at 4:30 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। कांग्रेस हाईकमान ने 26 मई को दिल्ली में राजस्थान के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक का मुद्दा भले ही आने वाले चुनाव हैं, लेकिन पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट इसके केंद्र में रहने वाले हैं। यही नहीं, बताया यह भी जा रहा है कि प्रदेश के कुछ मंत्रियों की ओर से सरकार के खिलाफ दिए जा रहे बयानों को लेकर हाईकमान ने उनके कारण भी मांगे हैं। साथ ही कुछ मंत्रियों की परफॉर्मेंस भी मांगी है। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में होने वाली बैठक आने वाले दिनों में बड़े घटनाक्रम के संकेत दे रही है।
बैठक में प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अलग-अलग प्रदेशों के राजस्थान से प्रभारी और कुछ बड़े नेताओं को बुलाया गया है। इनमें रघु शर्मा, हरीश चौधरी, कुलदीप इंदौरा, भंवर जितेंद्र सिंह और रघुवीर मीणा भी शामिल हैं।हालांकि चर्चा यह भी है कि सचिन पायलट और स्पीकर डॉ. सीपी जोशी को भी बुलाया गया है, लेकिन वे ऑफिशियल मीटिंग में रहेंगे या अनऑफिशियल, स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रदेश प्रभारी रंधावा ने कहा कि राजस्थान के बड़े नेता मीटिंग में रहेंगे। सभी नेताओं को गुरुवार को ही दिल्ली बुला लिया गया है। प्रदेश के नेता रंधावा की अध्यक्षता में पहले बैठक कर सकते हैं। दोनों दिनों में हाईकमान के साथ कुछ नेताओं की वन-टू-वन मीटिंग भी हो सकती है।
कई रिपोर्ट पहुंची दिल्ली बताया जा रहा है कि मीटिंग से पहले संगठन, सरकार, बयान और भ्रष्टाचार संबंधी मामलों को लेकर कई तरह की रिपोर्ट हाईकमान के पास पहुंची हैं। इनमें कई नेताओं-मंत्रियों की ओर से अपनी ही सरकार के खिलाफ दिए गए बयान भी शामिल हैं। इनमें हाईकमान की ओर से पूछा गया था कि इन बयानों की वजह क्या रही होंगी, इस पर बात होनी चाहिए। इसके अलावा संगठन विस्तार और मनोनयन, यूथ कांग्रेस के चुनाव में विवाद भी इस बैठक का मुद्दा हो सकता है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में केसर बाटी पर 2 महीने का प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर स्थापना दिवस पर मंदिरों में पुष्प रंगोली सजावट
बीकानेर
बीकानेर रेफर मरीज ले जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार
बीकानेर
बीकानेर में टैक्सी की टक्कर से वाहन क्षतिग्रस्त, व्यक्ति घायल
बीकानेर
जहरीले पाइप मुंह में लेने से व्यक्ति की मौत
बीकानेर
बीकानेर में सात इनामी अपराधी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बीकानेर
प्रज्ञानम् नि:शुल्क कोचिंग प्रवेश परीक्षा 20 अप्रैल आयोजित
बीकानेर
श्रीगंगानगर टोल विवाद पर बवाल, विधायक हिरासत में
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप के दूसरे दिन बच्चों में दिखा जबरदस्त उत्साह, कल होगा फाइनल रैम्प शो

Published April 13, 2026
बीकानेरराजस्थान

रैंप पर चमके नन्हे सितारे, बीकानेर में किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का सफल आयोजन

Published April 12, 2026
बीकानेरराजस्थान

DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का शानदार आयोजन जिसका रजिस्ट्रेशन 11 अप्रैल तक लास्ट है

Published April 10, 2026
राजस्थान

राजस्थान में अगले 4-5 दिन मौसम साफ, दिन में बढ़ेगी गर्मी

Published April 9, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?