Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अब राजस्थान में सभी नेताओं को एक जाजम पर लाने की तैयारी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > अब राजस्थान में सभी नेताओं को एक जाजम पर लाने की तैयारी
Jaipurराजस्थान

अब राजस्थान में सभी नेताओं को एक जाजम पर लाने की तैयारी

editor
editor Published May 15, 2023
Last updated: 2023/05/15 at 3:22 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। पार्टी नेताओं की एकजुटता के चलते कर्नाटक चुनाव में जीत का परचम लहराने वाली कांग्रेस अब राजस्थान में भी इसी फॉर्मूले पर अमल करने जा रही है। इसके तहत नेताओं के बीच मनभेद और मतभेद भुलाकर उन्हें एक जाजम पर लाने की कवायद शुरू की गई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी शनिवार को नेताओं के बीच आपसी मनमुटाव दूर कर सुलह कराने के संकेत दिए।
रंधावा का कहना है कि सभी नेताओं को एक जाजम पर लाकर उनके मनभेद और मतभेद दूर किए जाएंगे।इधर रंधावा के बदले हुए सुर के भी कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। कर्नाटक चुनाव में जीत से पहले सचिन पायलट पर तीखे तेवर दिखाने वाले रंधावा के इस बयान को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं।
धुर-विरोधी नेताओं के भी मनमुटाव दूर करने का प्रयास
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने धुर विरोधी नेताओं के बीच मनमुटाव दूर कर सुलह कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। बीकानेर जिले में एक-दूसरे के धुर विरोधी माने जाने वाले पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी और कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल के बीच मतभेद और मनभेद को दूर करने का प्रयास किया गया।
प्रदेश कांग्रेस की ओर से दोनों नेताओं की एक फोटो भी जारी की गई थी जिसमें दोनों नेता एक-दूसरे को मिठाई खिलाते नजर आ रहे हैं। भीलवाड़ा से आने वाले कैबिनेट मंत्री रामलाल जाट और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर के बीच में अदावत जगजाहिर है। दोनों नेताओं के बीच मनमुटाव दूर करने का प्रयास किया गया।मनमुटाव- गुटबाजी पड़ सकती है भारी सूत्रों की माने तो सत्ता और संगठन की ओर से कराए गए आंतरिक सर्वे में यह बात निकलकर सामने आई है कि गुटबाजी और मनमुटाव चुनाव में भारी सकता है, लिहाजा इस पर लगाम लगाने पर फोकस किया जाए, जिसके बाद पार्टी में उच्च स्तर तय हुआ है शीर्ष नेताओं से लेकर निचले स्तर नेताओं-कार्यकर्ताओं में सुलह के प्रयास किए जाएं।


Share News

editor May 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सीईएससी राजस्थान ने स्थानीय इंजीनियरिंग छात्रों को दिया रोजगार
बीकानेर
फायरिंग केस में गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता गिरफ्तार
बीकानेर
शनिवार को बीकानेर के कई इलाकों में बिजली कटौती रहेगी
बीकानेर
प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज में मुफ्त यात्रा हेतु पोर्टल शुरू
राजस्थान
बीकानेर रेलखंड पर ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
बीकानेर
बीकानेर में नाबालिग से गैंगरेप, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में महिला एईएन से मारपीट, पति पर केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में पानी-बिजली संकट पर कांग्रेस का मटका फोड़ प्रदर्शन
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज में मुफ्त यात्रा हेतु पोर्टल शुरू

Published May 29, 2026
राजस्थान

बेनीवाल के बयान पर भड़के बिहारीलाल बिश्नोई, जताई आपत्ति

Published May 28, 2026
राजस्थान

RPSC में 371 APO पदों पर भर्ती, 7 जुलाई तक आवेदन

Published May 28, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बदलेगा मौसम, बीकानेर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Published May 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?