Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शिक्षक भर्ती का रिजल्ट देर से आएगा,जून तक बढ़ा 9 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > शिक्षक भर्ती का रिजल्ट देर से आएगा,जून तक बढ़ा 9 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार
Jaipurराजस्थान

शिक्षक भर्ती का रिजल्ट देर से आएगा,जून तक बढ़ा 9 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार

editor
editor Published April 25, 2023
Last updated: 2023/04/25 at 3:42 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान में शिक्षक (रीट मेंस) भर्ती परीक्षा दे चुके लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार बढ़ गया है। दरअसल, पहले शिक्षक भर्ती का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी या फिर मई के शुरुआती सप्ताह में जारी होने वाला था। जो अब मई के आखरी सप्ताह या जून तक जारी होगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया- प्रदेशभर में मंत्रालय कर्मचारी और सूचना सहायक हड़ताल पर हैं। इसकी वजह से शिक्षक भर्ती परीक्षा की आंसर की को लेकर दर्ज हुई आपत्तियों का समाधान नहीं निकल पाया है। ऐसे में फिलहाल अप्रैल महीने में रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही अगर मई में भी कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त नहीं हुई। रिजल्ट में और ज्यादा देरी हो सकती है।
दरअसल, कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 48 हजार पदों के लिए अध्यापक भर्ती परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 1 मार्च तक किया गया था। इसमें 9.65 लाख अभ्यर्थियों में से 9.02 लाख अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थियों ने सवालों को लेकर आपत्तियां मांगी गई थी। इनमें लेवल-1 और लेवल-2 में कुल मिलाकर 77 हजार 939 आपत्तियां दर्ज की गईं थी। अब कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से आपत्तियों की जांच के बिना परिणाम जारी करना संभव नहीं है।
डॉक्यूमेंट्स की जांच में दो महीने का समय लगेगा
वहीं, भर्ती परीक्षा के रिजल्ट में हो रही देरी ने लाखों अभ्यर्थियों को परेशान कर दिया है। क्योंकि 48 हजार पदों के लिए दोगुना के हिसाब से 96 हजार अभ्यर्थियों को जांच के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। ऐसे में इसके बाद इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन में भी विभाग को दो महीने तक का समय लगेगा। इसके बाद फाइनल रिजल्ट जारी हो पाएगा। अभ्यर्थियों को पोस्टिंग मिल पाएगी।

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा- भर्ती परीक्षा का रिजल्ट अगर निर्धारित वक्त पर जारी नहीं हुआ तो हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार और बढ़ जाएगा। क्योंकि मेंस का रिजल्ट जारी होने के बाद ही फाइनल कट ऑफ जारी होगी। इसके आधार पर अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और जिला आवंटन होगा। इस पूरी प्रक्रिया में भी काफी वक्त लगता है। ऐसे में हमारी सरकार से यही मांग है कि जल्द से जल्द भर्ती परीक्षा का रिजल्ट कर आचार संहिता लगने से पहले अभ्यर्थियों को पोस्टिंग दी जाए।


Share News

editor April 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान कर्मचारियों को राहत, 8वें वेतन आयोग पर सरकार का बड़ा अपडेट
बीकानेर
उन्नत हृदय उपचार से हजारों मरीजों को नई जिंदगी दे रहे डॉ. बी.एल. स्वामी
बीकानेर
अनियमितताओं पर सात मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित, विभाग की कार्रवाई
बीकानेर
शहरी सेवा शिविर पहुंचे प्रभारी सचिव, पट्टों का वितरण कर दिए जरूरी निर्देश
बीकानेर
25 तोला सोना चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक रिमांड पर
बीकानेर
निजी स्कूलों पर डिजिटल निगरानी शुरू, राज शाला संबलन ऐप से निरीक्षण
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में प्रसूति सेवाओं की समीक्षा के लिए आठ सदस्यीय समिति गठित
बीकानेर
तिलक नगर में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?