Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अयोध्या में दिखने लगा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का स्वरूप, सामने आईं नई तस्वीरें, देखें कहां तक पहुंचा निर्माण कार्य
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > अयोध्या > अयोध्या में दिखने लगा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का स्वरूप, सामने आईं नई तस्वीरें, देखें कहां तक पहुंचा निर्माण कार्य
अयोध्यादेश-दुनियाधार्मिक

अयोध्या में दिखने लगा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का स्वरूप, सामने आईं नई तस्वीरें, देखें कहां तक पहुंचा निर्माण कार्य

editor
editor Published April 7, 2023
Last updated: 2023/04/07 at 10:06 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का इंतजार श्रद्धालु बेसब्री से कर रहे हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल तक राम मंदिर का गर्भगृह भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा. राम मंदिर निर्माण की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं. आइए जानते हैं कहां तक पहुंचा मंदिर का निर्माण कार्य.

Shree Ram Janambhoomi Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण कार्य जोरों पर है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने गुरुवार को मंदिर निर्माण की ताजा तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने ट्वीट में तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि श्री राम जन्मभूमि मन्दिर के भूतल के खम्बों के ऊपर बीम रखने का कार्य शुरू हो गया है. वहीं, कुछ बीम रख भी दिये गये हैं. बता दें, मंदिर पर बीम चढ़ने के बाद अब मंदिर का स्वरूप दिखने लगा है.

बता दें, चंपत राय समय-समय पर अयोध्या में बन रहे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की अपडेट अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करते रहते हैं. वीडियो और तस्वीरों के जरिए आम लोग भी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की तस्वीरें देख पाते हैं. राम मंदिर निर्माण की ताजा तस्वीरें शेयर करते हुए चंपत राय ने लिखा- ‘श्री जन्मभूमि मन्दिर के भूतल के खम्बों के ऊपर बीम रखने का कार्य प्रारम्भ.’

बताया जा रहा है कि दिसंबर 2023 तक भगवान राम का गर्भगृह बन कर तैयार होगा और जनवरी 2024 यानी मकर संक्रांति के बाद गर्भगृह को भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा. हालांकि, मंदिर के दूसरे तल पर निर्माण काम जारी रहेगा. यहां पर राम दरबार के अलावा माता अन्नपूर्णा, भगवान शंकर, बजरंगबली समेत कई मंदिर बनाए जाएंगे.

- Advertisement -

Share News

editor April 7, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

एडीजी हवासिंह घुमरिया ने किया श्रीडूंगरगढ़ थाना और बीकानेर एसपी ऑफिस का निरीक्षण
बीकानेर
बीकानेर नगर निगम में 15 सफाई कर्मचारी पुनः बहाल, हाईकोर्ट आदेश की पालना
बीकानेर
नीट पेपर लीक मामले को लेकर बीकानेर में NSUI का मशाल जुलूस
बीकानेर
जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में जय शर्मा ने जीता गोल्ड मेडल
बीकानेर
25 मई से शुरू होगा वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान, बीकानेर में तैयारियां तेज
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बीकानेर में तस्कर गिरफ्तार, 5 ग्राम एमडी बरामद
बीकानेर
गृहमंत्री अमित शाह का बीकानेर दौरा तय, 25 को आगमन, 26 को बॉर्डर निरीक्षण
बीकानेर
भीनासर में गैस रिसाव से घर में लगी आग, मासूम समेत तीन झुलसे
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

होर्मुज संकट के बीच भारत पहुंची बड़ी LPG खेप – National News

Published May 17, 2026
देश-दुनिया

राजस्थान CET परीक्षा में होगा बड़ा बदलाव

Published May 16, 2026
देश-दुनिया

पेट्रोल-डीजल के दाम 3 रुपए बढ़े, आज से नई कीमतें लागू

Published May 15, 2026
देश-दुनिया

सोना-चांदी पर नई ड्यूटी से बाजार में हलचल तेज

Published May 13, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?