Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सरकारी कर्मचारियों को सरकार ने दिया तोहफा, डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी, महंगाई भत्ता 38% से बढ़ाकर 42% किया, जनवरी 2023 से लागू
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > सरकारी कर्मचारियों को सरकार ने दिया तोहफा, डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी, महंगाई भत्ता 38% से बढ़ाकर 42% किया, जनवरी 2023 से लागू
देश-दुनियानई दिल्लीसरकारी कर्मचारी

सरकारी कर्मचारियों को सरकार ने दिया तोहफा, डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी, महंगाई भत्ता 38% से बढ़ाकर 42% किया, जनवरी 2023 से लागू

editor
editor Published March 25, 2023
Last updated: 2023/03/25 at 11:23 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

सरकारी कर्मचारियों को सरकार ने दिया तोहफा, डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी, महंगाई भत्ता 38% से बढ़ाकर 42% किया, जनवरी 2023 से लागू

महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार ने तोहफा दिया है. केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को सौगात देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है. कैबिनेट के इस फैसले के बाद महंगाई भत्ता 38% से बढ़ाकर 42% हो गया है.

केंद्रीय कर्मचारियों (Central Employees) और पेंशनर्स को सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है. सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है. डीए और डीआर में ये बढ़ोतरी जनवरी 2023 से लागू होगी. 

मोदी सरकार की कैबिनेट के इस फैसले के बाद महंगाई भत्ता 38% से बढ़कर 42% हो गया है. बढ़ी हुई दर जनवरी 2023 से लागू होंगी. इसके साथ ही कर्मचारियों और पेंशनधारियों को एरियर भी मिलेगा. इस ऐलान से सरकार पर हर साल 12,815 करोड़ रुपए का वित्तीय भार पड़ेगा.

- Advertisement -

केंद्र सरकार के इस फैसले से केंद्र सरकार के करीब 47.58 लाख कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा. डीए में यह बढ़ोतरी 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद की गई है.

कितनी बढ़ेगी सैलरी?

सैलरी के हिसाब से देखें तो यदि किसी केंद्रीय कर्मचारी का बेसिक-पे 1,8000 रुपए है, तो 38 फीसदी के हिसाब से 6,840 रुपये का महंगाई भत्ता बनता है. वहीं अब डीए 42 फीसदी होने के बाद कर्मचारी का डीए बढ़कर 7,560 रुपये हो जाएगा. अधिकतम बेसिक-पे के हिसाब से देखा जाए, तो 56,000 रुपये के आधार पर महंगाई भत्ता 21,280 रुपये बनता है. अब इसमें चार फीसदी की बढ़ोत्तरी के हिसाब से देखा जाए, तो ये उछलकर 23,520 रुपये हो जाएगा. ऐसे में मिनिमम बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों को हर महीने 720 रुपये और सालाना 8,640 रुपये का लाभ होगा.

 


Share News

editor March 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के श्याम सुंदर स्वामी ने जीता विश्व तीरंदाजी में स्वर्ण पदक
बीकानेर
बीकानेर के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर की दो सौर ऊर्जा परियोजनाओं का करेंगे प्रधानमंत्री मोदी लोकार्पण
बीकानेर
राजस्थान में 15 दिन चलेगा विशेष हेलमेट जांच अभियान
बीकानेर
पचपदरा रोजगार उत्सव का बीकानेर में होगा सीधा प्रसारण
बीकानेर
बीकानेर में होटल फेडरेशन शपथ ग्रहण समारोह में आएंगी दिया कुमारी
बीकानेर
बीकानेर में शादी का झांसा देकर नकदी और जेवर ठगने का मामला
बीकानेर
बीकानेर मेडिकल कॉलेज को 27 सीनियर रेजिडेंट पदों की मिली मंजूरी
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

लोकसभा परिसीमन का नया फॉर्मूला: 824 सीटों का प्रस्ताव, उत्तर-दक्षिण संतुलन पर फोकस – National News

Published June 25, 2026
देश-दुनिया

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त किसानों को मिली

Published June 21, 2026
देश-दुनिया

राम मंदिर दान राशि गबन मामले में ट्रस्ट पदाधिकारी भी जांच के दायरे में

Published June 14, 2026
देश-दुनिया

होर्मुज क्षेत्र में भारतीय जहाज पर हमला, सुरक्षा पर चिंता बढ़ी

Published June 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?