बीकानेर। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, बीकानेर संभाग की ओर से 11 जुलाई 2026 को कपिल धारा में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। समारोह को लेकर होटल एवं पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों में उत्साह का माहौल है।
फेडरेशन ने बताया कि राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने की सहमति दी है। उनके कार्यक्रम की पुष्टि होने के बाद आयोजन को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।
इस अवसर पर होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, बीकानेर संभाग की नवगठित कार्यकारिणी का विधिवत शपथ ग्रहण कराया जाएगा। कार्यक्रम में होटल एवं पर्यटन उद्योग से जुड़े व्यवसायी, विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि और कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।
फेडरेशन का कहना है कि उपमुख्यमंत्री की उपस्थिति से समारोह की गरिमा और बढ़ेगी तथा यह आयोजन बीकानेर के होटल और पर्यटन उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।
