Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गज केसरी योग में नौका पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > धार्मिक > गज केसरी योग में नौका पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा
धार्मिकराजस्थान

गज केसरी योग में नौका पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

editor
editor Published March 20, 2023
Last updated: 2023/03/20 at 6:13 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। 22 मार्च से माता की आराधना का पर्व नवरात्रि शुरू हो जाएगी, इस बार माता गजकेसरी योग में नाव पर सवार होकर आएंगी। जिसके चलते माता के मंदिरों में तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। मीन मलमास के बीच बुधवार से मां दुर्गा की आराधना के महापर्व चैत्र मास के नवरात्र की शुरुआत उत्तर भाद्रपक्ष नक्षत्र तथा शुक्ल-ब्रह्मयोग में होगा। साथ ही हिंदू नववर्ष विक्रम संवत् 2080 भी शुरू होगा। तिथि क्षय नहीं होने से भक्त नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा करेंगे।

घटस्थापना के लिए सुबह 6.33 से 7.40 बजे का समय श्रेष्ठ रहेगा। माता के मंदिरों के साथ ही घरों में घट स्थापना होगी। खेड़ापति माता मंदिर, हिंगलाज माता मंदिर खर्राघाट सहित अन्य मंदिरों में तैयारियां अंतिम चरण हैं। ज्योतिषाचार्य पं. सोमेश परसाई ने बताया कि मां दुर्गा का नौका पर आगमन और प्रस्थान नर पर होगा। इस दौरान बारिश के योग भी बन रहे हैं। मां दुर्गा के आगमन के समय चंद्रमा, सूर्य, बुध व गुरु मीन राशि में रहेगा। वहीं, नववर्ष का प्रवेश मीन लग्न में होने से उदित काल में गज केसरी योग बनेगा। ज्ञान के देवता बृहस्पति मीन राशि और शनि स्वराशि कुंभ में रहेगा। इसके अलावा खरीदारी के लिए 10 से अधिक शुभ योग भी बनेंगे।

नवरात्र में रहेंगे ये मुहूर्त22 मार्च : उत्तराभाद्रपक्ष नक्षत्र, शुक्ल—ब्रह्मयोग

23—24 मार्च : सर्वार्थसिद्धि, राजयोग

- Advertisement -

25, 26 मार्च : रवियोग

27 मार्च : सवार्थसिद्धि, कुमारयोग, अमृतसिद्धियोग

28 मार्च : द्विपुष्कर, राजयोग

29 मार्च : रवियोग

30 मार्च : सवार्थसिद्धियोग, रवियोग, गुरुपुष्य योग में रामनवमी

ऐसे तय होती है माता की सवारी

ज्योतिषाचार्य पं. विजय काशिव के मुताबिक प्रतिपदा पर शनिवार-रविवार हो तो हाथी, सोमवार-मंगलवार हो तो अश्व, गुरुवार-शुक्रवार हो तो डोली और बुधवार होने पर माता की सवारी नाव पर होती है। वहीं, नवरात्रि के पहले तीन दिन मां दुर्गा, अगले तीन दिन मां लक्ष्मी और शेष तीन दिन मां सरस्वती को समर्पित होते हैं


Share News

editor March 20, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

एडीजी हवासिंह घुमरिया ने किया श्रीडूंगरगढ़ थाना और बीकानेर एसपी ऑफिस का निरीक्षण
बीकानेर
बीकानेर नगर निगम में 15 सफाई कर्मचारी पुनः बहाल, हाईकोर्ट आदेश की पालना
बीकानेर
नीट पेपर लीक मामले को लेकर बीकानेर में NSUI का मशाल जुलूस
बीकानेर
जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में जय शर्मा ने जीता गोल्ड मेडल
बीकानेर
25 मई से शुरू होगा वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान, बीकानेर में तैयारियां तेज
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बीकानेर में तस्कर गिरफ्तार, 5 ग्राम एमडी बरामद
बीकानेर
गृहमंत्री अमित शाह का बीकानेर दौरा तय, 25 को आगमन, 26 को बॉर्डर निरीक्षण
बीकानेर
भीनासर में गैस रिसाव से घर में लगी आग, मासूम समेत तीन झुलसे
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

राठी परिवार के प्रयास : पीबीएम में जल समस्या का होगा निवारण, नए ट्यूबवैल का किया भूमि पूजन

Published May 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट – Rajasthan News

Published May 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान में जनगणना-2027 के लिए डोर-टू-डोर सर्वे शुरू – Rajasthan News

Published May 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान के 12 जिलों में आज आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

Published May 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?