Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पुलिसकर्मियों की हत्या की कोशिश, पुलिस गाड़ी को टक्कर मारी, 2 कॉन्स्टेबल घायल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > पुलिसकर्मियों की हत्या की कोशिश, पुलिस गाड़ी को टक्कर मारी, 2 कॉन्स्टेबल घायल
crimeJaipurराजस्थान

पुलिसकर्मियों की हत्या की कोशिश, पुलिस गाड़ी को टक्कर मारी, 2 कॉन्स्टेबल घायल

editor
editor Published February 18, 2023
Last updated: 2023/02/18 at 8:26 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर – जयपुर में बदमाशों के हौसले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। एक बदमाश ने बैखोफ पुलिस वाहन को अपनी कार से टक्कर मारकर तोड़ दिया। जान से मारने के लिए कार चढ़ाकर 2 पुलिस कॉन्स्टेबल को घायल कर दिया। कार से हाथ बाहर निकालकर पिस्टल दिखाकर धमकाया- मेरा पीछा करोगे तो जान से मार दूंगा। धमकी देकर कार सवार बदमाश फरार हो गया। घायल कॉन्स्टेबलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया। सदर थाने में बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस बदमाश की तलाश में दबिश दे रही है।

SHO (सदर) रायसल सिंह ने बताया कि सीकर कोतवाली निवासी हेड कॉन्स्टेबल होशियार सिंह (34) ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करवाया है। वह करणी विहार थाने में तैनात है। शिकायत में बताया कि 14 फरवरी को वह कॉन्स्टेबल कमलेश कुमार, रामवतार, विकास और दिनेश के साथ गश्त पर थे। शाम करीब 7:40 पर करणी विहार से रवाना होकर पुलिस गश्त टीम 200 फीट बाइपास पहुंची। उसके सामने अचानक वाइट कलर की स्विफ्ट डिजायर कार आई। कार में ड्राइवर के साथ एक लड़की बैठी दिखाई दी। पुलिस को देखकर ड्राइवर ने कार को तेज रफ्तार से दौड़ाया। शक होने पर पुलिस टीम ने कार का पीछा किया। कार श्याम नगर इलाके से होते हुए हसनपुरा की तरफ चली गई। ट्रेफिक ज्यादा होने के कारण पुलिसकर्मियों की आंखों से कार ओंझल हो गई।

दौड़ते हुए कार से पुलिस गाड़ी को मारी टक्कर

पुलिसकर्मियों ने अपने अपनी गाड़ी को हसनपुरा चौकी के पास गली में खड़ी कर दिया। संदिग्ध कार के बारे में आस-पास के लोगों से पूछताछ करने लगे। इसी दौरान वहीं कार अचानक सामने से तेज रफ्तार से आई। ड्राइवर ने तेज स्पीड से कार से पुलिस गाड़ी को सामने से टक्कर मार कर तोड़ दी। पुलिस गाड़ी के पास खड़े कॉन्स्टेबल कमलेश कुमार और विकास को जान से मारने की नीयत से कार चढ़ाने का प्रयास किया। कार की टक्कर लगने से दोनों कॉन्स्टेबल घायल होकर साइड में गिर गए।

- Advertisement -

धमकाया- पीछा करोगे तो जान से मार दूंगा

अचानक हुए हमले से पुलिसकर्मी अपने आप को संभाल नहीं पाए। उससे पहले ही कार सवार बदमाश ने अपने दाहिने हाथ को कार से बाहर निकाला। कार से बाहर निकाले हाथ में पिस्टल लगी हुई थी। पिस्टल दिखाकर धमकी देते हुए कहा कि मेरा पीछा करोगे तो जान से मार दूंगा। धमकी देकर बदमाश तेज रफ्तार से कार भगा ले गया। पुलिस गाड़ी के क्षतिग्रस्त होने के कारण पुलिसकर्मी पीछा नहीं कर सके। घायल दोनों कॉन्स्टेबल को तुंरत इलाज के लिए हॉस्पिटल भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को छुट्टी दे दी गई। हेड कॉन्स्टेबल होशियार सिंह ने सदर थाने में बदमाश के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज करवाया। बदमाश की पहचान विष्णु शेखावत उर्फ बल्लु राजपुरा निवासी करधनी के रूप में हुई। जिसके खिलाफ करीब दो दर्जन अपराधिक प्रकरण दर्ज है। वह पूर्व में भी कई मुकदमों में अरेस्ट हो चुका है।

 

 


Share News

editor February 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान कर्मचारियों को राहत, 8वें वेतन आयोग पर सरकार का बड़ा अपडेट
बीकानेर
उन्नत हृदय उपचार से हजारों मरीजों को नई जिंदगी दे रहे डॉ. बी.एल. स्वामी
बीकानेर
अनियमितताओं पर सात मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित, विभाग की कार्रवाई
बीकानेर
शहरी सेवा शिविर पहुंचे प्रभारी सचिव, पट्टों का वितरण कर दिए जरूरी निर्देश
बीकानेर
25 तोला सोना चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक रिमांड पर
बीकानेर
निजी स्कूलों पर डिजिटल निगरानी शुरू, राज शाला संबलन ऐप से निरीक्षण
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में प्रसूति सेवाओं की समीक्षा के लिए आठ सदस्यीय समिति गठित
बीकानेर
तिलक नगर में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
बीकानेर

सोलर प्लांट से 6500 मीटर कॉपर केबल चोरी, लाखों का नुकसान | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?