Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सोशल मीडिया पर अपराधियों को फॉलो करने वाले होंगे गिरफ्तार:गहलोत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > सोशल मीडिया पर अपराधियों को फॉलो करने वाले होंगे गिरफ्तार:गहलोत
Jaipurराजस्थान

सोशल मीडिया पर अपराधियों को फॉलो करने वाले होंगे गिरफ्तार:गहलोत

editor
editor Published February 7, 2023
Last updated: 2023/02/07 at 11:36 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

जयपुर। सोशल मीडिया पर अपराधियों को फॉलो करने वालों के खिलाफ पुलिस अब प्रदेश भर में कार्रवाई करेगी। गैंगस्टर्स और अपराधियों को सोशल मीडिया में फॉलो करने वालों को पुलिस गिरफ्तार करेगी। राजधानी जयपुर से इसकी शुरुआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपराधियों को फॉलो करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के आदेश दिए हैं। गहलोत ने आज कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस के वरिष्ठ अफसरों और सभी जिलों के एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रिव्यू किया।

सीएम ने पुलिस अफसरों संगठित अपराधों के खिलाफ आक्रामक विशेष अभियान चलाने को कहा है। गहलोत ने वीसी में पुलिस अफसरों से कहा- सोशल मीडिया पर गैंगस्टर और अपराधियों को फॉलो करने वालों के साथ ही अपराधियों का समर्थन करने वालों, अपराधियों को शरण और पैसा देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साम्प्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाली कोई भी घटना किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जाए। सभी एसपी थानों का रेगुलर निरीक्षण करें, इससे ग्राउंड पर पुलिसिंग बेहतर होगी और सही फीडबैक भी मिलेगा।

बजरी माफिया और अवैध खनन के खिलाफ पुलिस को काम सुधारने की नसीहत

- Advertisement -

सीएम ने बजरी माफिया और अवैध खनन के खिलाफ पुलिस को काम सुधारने की नसीहत दी। सीएम ने अफसरों से कहा कि खान माफिया और बजरी माफिया के खिलाफ पुलिस को स​​​क्रिय होकर एक्शन बढ़ाना होगा।

आने वाला समय पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण

गहलोत ने कहा-देशभर में साम्प्रदायिकता, तनाव और हिंसा का माहौल बढ़ा है। ऐसे में पुलिस के लिए आने वाला समय और ज्यादा चुनौतीपूर्ण होगा। ऐसी घटनाओं में लिप्त व्यक्ति किसी भी जाति, धर्म का हो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

विदेशों में बैठे अपराधियों के खिलाफ एक्शन के लिए केंद्र सरकार को लिखा जाएगा

सीएम ने कहा- हाल ही में प्रदेश में धमकी देकर अवैध वसूली के मामले सामने आए हैं। ऐसी घटनाओं में अपराधियों के खिलाफ जल्द और ठोस कार्रवाई हो। विदेश में रहकर वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ केन्द्र सरकार के माध्यम से कार्रवाई की जाए। ऐसे आपराधिक गिरोहों को खत्म करना हमारा प्राथमिक उद्देश्य होना चाहिए। युवाओं में नशे का बढ़ता चलन चिंताजनक है, इसकी प्रभावी रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाएं और पैरेन्ट्स से संपर्क करें।

लापरवाही करने वालों के खिलाफ एक्शन लें, युवाओं को पुलिस फ्रेंडली बनाएं

गहलोत ने कहा- क्राइम कंट्रोल में बेहतरीन काम करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने के साथ उन्हें प्रमोशन दें। काम में लावरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। पुलिस को लेकर युवाओं की मानसिकता में बदलाव लाने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं, युवाओं को भयमुक्त कर पुलिस फ्रेंडली बनाएं। नागौर एसपी की तर्ज पर सभी एसपी जनता के बीच वाट्सएप नंबर जारी करें। एसपी पुलिस को लेकर जनता में धारणा बदलें।


Share News

editor February 7, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सीईएससी राजस्थान ने स्थानीय इंजीनियरिंग छात्रों को दिया रोजगार
बीकानेर
फायरिंग केस में गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता गिरफ्तार
बीकानेर
शनिवार को बीकानेर के कई इलाकों में बिजली कटौती रहेगी
बीकानेर
प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज में मुफ्त यात्रा हेतु पोर्टल शुरू
राजस्थान
बीकानेर रेलखंड पर ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
बीकानेर
बीकानेर में नाबालिग से गैंगरेप, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में महिला एईएन से मारपीट, पति पर केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में पानी-बिजली संकट पर कांग्रेस का मटका फोड़ प्रदर्शन
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज में मुफ्त यात्रा हेतु पोर्टल शुरू

Published May 29, 2026
राजस्थान

बेनीवाल के बयान पर भड़के बिहारीलाल बिश्नोई, जताई आपत्ति

Published May 28, 2026
राजस्थान

RPSC में 371 APO पदों पर भर्ती, 7 जुलाई तक आवेदन

Published May 28, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बदलेगा मौसम, बीकानेर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Published May 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?