Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सदन में सीएम गहलोत पर राजे व पायलट रहे खामोश:सदन के बाहर सरकार को जमकर कोसा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > सदन में सीएम गहलोत पर राजे व पायलट रहे खामोश:सदन के बाहर सरकार को जमकर कोसा
Jaipurराजस्थान

सदन में सीएम गहलोत पर राजे व पायलट रहे खामोश:सदन के बाहर सरकार को जमकर कोसा

editor
editor Published January 27, 2023
Last updated: 2023/01/27 at 5:24 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। इन दिनों विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है, लेकिन गहलोत के धुर विरोधी माने जाने वाले प्रदेश के दो दिग्गज नेता सदन के भीतर पूरी तरह से खामोश हैं। जबकि सदन के बाहर वे सीएम गहलोत पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। यह दोनों दिग्गज नेता हैं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट।
विधानसभा में लगे सवालों और कार्यवाही के दौरान बहस में हिस्सा लेने वाले विधायकों पर भास्कर ने पड़ताल की। सामने आया कि दोनों ही नेताओं ने पिछले सवा चार साल में सदन के भीतर गहलोत के किसी काम पर अंगुली उठाना तो दूर एक सवाल पूछने तक की जरूरत नहीं समझी है।
आम जनता के लिए सबसे जरूरी है जब विधानसभा चल रही हो तो वहां बिल, विधेयक या मुद्दों पर विधायक चर्चा करें। नियमों के मुताबिक स्पीकर को छोडक़र सभी 199 विधायक बहस में हिस्सा ले सकते हैं। सरकार से सवाल-जवाब कर सकते हैं। लेकिन इसके बावजूद सदन के बाहर सरकार के कामकाज पर सवाल उठाना और सदन में खामोश रहना दिग्गज नेताओं का चौंकाने वाला व्यवहार है।
इस स्पेशल रिपोर्ट में पढि़ए सदन में कौन चुप रहता है और बाहर बयान देता है। कब-कब पायलट वर्सेज गहलोत, गहलोत वर्सेज वसुंधरा राजे हुआ लेकिन विधानसभा के भीतर किन मुद्दों पर ये नेता खामोश रहे….
सदन में लंबी चुप्पी साधे हुए हैं राजे
वसुंधरा राजे पांचवी बार विधायक हैं। वे तीन बार विपक्ष में बतौर विधायक रही हैं। वे हर बार जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरती रही हैं। वे सवाल भी लगाती रही हैं और बहुत से मुद्दों पर बोलती भी रही हैं। वर्ष 2011-2013 के बीच तो वे नेता प्रतिपक्ष थीं। तब सीएम अशोक गहलोत को कड़ी टक्कर देती थीं। इस बार दिसंबर-2018 से अब तक करीब सवा चार साल में राजे ने गहलोत सरकार से एक भी सवाल नहीं पूछा है। ना ही वे किसी मुद्दे पर मुखर हुईं।


Share News

editor January 27, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान कर्मचारियों को राहत, 8वें वेतन आयोग पर सरकार का बड़ा अपडेट
बीकानेर
उन्नत हृदय उपचार से हजारों मरीजों को नई जिंदगी दे रहे डॉ. बी.एल. स्वामी
बीकानेर
अनियमितताओं पर सात मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित, विभाग की कार्रवाई
बीकानेर
शहरी सेवा शिविर पहुंचे प्रभारी सचिव, पट्टों का वितरण कर दिए जरूरी निर्देश
बीकानेर
25 तोला सोना चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक रिमांड पर
बीकानेर
निजी स्कूलों पर डिजिटल निगरानी शुरू, राज शाला संबलन ऐप से निरीक्षण
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में प्रसूति सेवाओं की समीक्षा के लिए आठ सदस्यीय समिति गठित
बीकानेर
तिलक नगर में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?