Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान कांग्रेस में अगले 15 दिन में संगठन के बड़े फैसले होने तय
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > राजस्थान कांग्रेस में अगले 15 दिन में संगठन के बड़े फैसले होने तय
Jaipurराजस्थान

राजस्थान कांग्रेस में अगले 15 दिन में संगठन के बड़े फैसले होने तय

editor
editor Published December 30, 2022
Last updated: 2022/12/30 at 5:14 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा का कहना हैं कि राजस्थान में संगठन को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता हैं और जल्द ही खाली पड़े पदों को भर दिया जाएगा। ऐसे में माना जा रहा हैं कि बचे हुए जिला अध्यक्षों और ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति जल्द होने जा रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान कांग्रेस में सब ठीक है और वैसे भी वे फाइव स्टार होटल में बैठने नहीं आया हूं। सबसे मिल रहा हूं और जल्द ही फैसले होंगे।

गहलोत से मुलाकात

रंधावा ने दोपहर बाद सीएमआर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की और राजनीतिक मामलों को लेकर विचार विमर्श किया। रंधावा के साथ एक सिक्ख समाज का प्रतिनिधिमंडल भी गहलोत से मिला और उनसे कुछ मसलों को लेकर बात की और समाधान का आग्रह किया। रंधावा ने आज अग्रिम संगठनों के नेताओं से भी मुलाकात की और फीडबैक लिया।

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

गहलोत सरकार के मंत्रियों पर लगेगी लगाम, सुनना पड़ेगा कार्यकर्ताओं को और करने होंगे काम
रघु शर्मा बोले, हमारे लिए आलाकमान का फैसला सबसे बड़ा :
गुजरात के प्रभारी और पूर्व मंत्री रघु शर्मा ने भी आज रंधावा से मुलाकात की और अपना फीडबैक दिया। शर्मा ने कहा कि संगठन के खाली पद भरना जरूरी है, पहले ही काफी समय खराब हो गया। उन्होंने कहा कि वे हमेशा आलाकमान के फैसले के साथ है। व्यक्ति से बड़ा संगठन होता हैं और मैंने हमेशा इसी भावना से काम किया है। शर्मा ने कहा कि रंधावा बहुत सुलझे हुए नेता हैं और खानदानी कांग्रेसी हैं। वे आने वाले दिनों में सब ठीक कर देंगे। उलझी हुई स्थितियों को ठीेक करने का काम रंधावा करेंगे।

मंत्रियों की मनमानी पर लगेगी लगाम

कांग्रेस आलाकमान गहलोत सरकार के मंत्रियों के खिलाफ शिकायतों को देखते हुए अब उन पर अपना शिकंजा कसने जा रहा है। मंत्रियों की मनमानी पर रोक लगेगी और उन्हें जनता के बीच जाकर सुनवाई करनी पड़ेगी और पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्या और उनके कामों को पूरा करना होगा। अन्यथा मंत्रियों के पद ले लिए जाएंगे। राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मंत्रियों को साफ कह दिया हैं कि राजस्थान में कांग्रेस को हर सूरत में सरकार रिपीट करनी होगी और इसके लिए जो भी टास्क दिया जाएगा उसे हर हाल में पूरा करना पडेगा।


Share News

editor December 30, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान कर्मचारियों को राहत, 8वें वेतन आयोग पर सरकार का बड़ा अपडेट
बीकानेर
उन्नत हृदय उपचार से हजारों मरीजों को नई जिंदगी दे रहे डॉ. बी.एल. स्वामी
बीकानेर
अनियमितताओं पर सात मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित, विभाग की कार्रवाई
बीकानेर
शहरी सेवा शिविर पहुंचे प्रभारी सचिव, पट्टों का वितरण कर दिए जरूरी निर्देश
बीकानेर
25 तोला सोना चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक रिमांड पर
बीकानेर
निजी स्कूलों पर डिजिटल निगरानी शुरू, राज शाला संबलन ऐप से निरीक्षण
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में प्रसूति सेवाओं की समीक्षा के लिए आठ सदस्यीय समिति गठित
बीकानेर
तिलक नगर में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
बीकानेर

सोलर प्लांट से 6500 मीटर कॉपर केबल चोरी, लाखों का नुकसान | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?