Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बदमाशों के फॉलोअर्स पर नजर रखेगी पुलिस:डीजीपी सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को दिए निर्देश
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > बदमाशों के फॉलोअर्स पर नजर रखेगी पुलिस:डीजीपी सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को दिए निर्देश
Jaipurराजस्थान

बदमाशों के फॉलोअर्स पर नजर रखेगी पुलिस:डीजीपी सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को दिए निर्देश

editor
editor Published December 29, 2022
Last updated: 2022/12/29 at 11:57 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर।  राजस्थान पुलिस नए साल से सोशल मीडिया पर गैंगस्टर के फॉलोअर्स बने भटके युवकों पर काम करने वाली हैं। डीजीपी उमेश मिश्रा ने इसे एक बड़ी परेशानी बताते हुए पुलिस काउंसिलिंग सेल की शुरुआत हर जिले में करने के निर्देश दिए हैं। मिश्रा ने बताया- हर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में काउंसिलिंग सेल का गठन किया जाएगा। पुलिस परामर्श प्रकोष्ठ सोशल मीडिया सेल द्वारा उपलब्ध कराए गए डाटा के आधार पर भटके युवाओं को बुलाकर सकारात्मक काउंसिलिंग करेगी।
सोशल मीडिया साइट के द्वारा बढ़ रहे अपराधों पर निगरानी रखकर सोशल मीडिया साइट पर सक्रिय अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं। मिश्रा ने बताया कि जिला काउंसिलिंग सेल जिलों में सक्रिय अपराधियों एवं गैंगस्टर से प्रभावित होकर सोशल मीडिया पर फॉलो करने वाले युवाओं को ऐसे अपराधियों से दूर रखने, सोशल मीडिया साइट पर निगरानी रखने तथा भटके युवाओं को सही दिशा में लाने के लिए गठित की गई है।
काउंसिलिंग सेल के काम पर क्राइम ब्रांच रखेगी नजर
एडीजी क्राइम रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि छोटे से लेकर बड़े गैंगस्टर सोशल मीडिया पर अपने आप को रोबिन्हुड स्टाइल में प्रस्तुत कर फोटो-वीडियो शेयर करते हैं। कुछ नौजवान उनकी इस छवि से प्रभावित होकर उनके फॉलोअर्स बन जाते हैं। जिससे ये युवा धीरे-धीरे जुर्म की दुनिया की ओर अग्रसर हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर बदमाशों का महिमा मंडन पुलिस के लिए चुनौती बन गई। इसी वजह से जिलों में कार्यरत साइबर प्रकोष्ठ एवं सोशल मीडिया प्रकोष्ठ को मजबूत एवं सुदृढ़ किया जा रहा हैं। जिला स्तर पर होने वाली काउंसिलिंग पर पुलिस मुख्यालय की क्राइम ब्रांच नजर रखेगी।
इस वजह से होते हैं युवा प्रेरित
अब तक की पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि युवा जाति व समाज के अपराधियों के प्रति भावनात्मक जुड़ाव रख रहे हैं। अपराधियों की विलासिता पूर्ण जीवन शैली, महंगी गाड़ी, संपत्ति, राजनीतिक आर्थिक एवं सामाजिक प्रभुत्व देख कर उन जैसा बनने के लिए अपराध का रास्ता पकड़ रहे हैं। वहीं बेरोजगारी भी एक बड़ा विषय को जिसके कारण कम समय में ये लोग अधिक पैसा कमाने के लिए बदमाशों के साथ जुड़ जाते हैं।
काउंसिल सेल करेगी इस पर काम
गैंगस्टर एवं समाज कंटक से प्रभावित युवाओं को सकारात्मक सोच एवं कार्यों की ओर प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा। परामर्श हेतु उन युवाओं को चिह्नित किया जाएगा जो युवा अभी अपराधी नहीं बने अपितु अपराधियों की ओर आकर्षित हो रहे हैं।अपराधों में लिप्त युवाओं की निगरानी के पश्चात प्राप्त सूचनाएं संबंधित थाना अधिकारी को दी जाएगी। परामर्श दिए गए युवाओं का फॉलो अप भी नियमित रूप से सोशल मीडिया सेल द्वारा किया जाएगा। परामर्श के उपरांत उन युवाओं के आचरण में बदलाव हुआ या नहीं उस पर भी नजर रखी जाएगी। मेहरडा ने बताया कि आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों के फॉलोअर्स बने युवाओं के आमजन को जागरूक करने के लिए 1 जनवरी 2023 से अप्रैल 2023 तक 4 माह का एक राज्य स्तरीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें जिला स्तर पर एसपी एवं रेंज स्तर पर आई जी द्वारा मॉनिटरिंग की जाएगी।

Share News

editor December 29, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सीईएससी राजस्थान ने स्थानीय इंजीनियरिंग छात्रों को दिया रोजगार
बीकानेर
फायरिंग केस में गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता गिरफ्तार
बीकानेर
शनिवार को बीकानेर के कई इलाकों में बिजली कटौती रहेगी
बीकानेर
प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज में मुफ्त यात्रा हेतु पोर्टल शुरू
राजस्थान
बीकानेर रेलखंड पर ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
बीकानेर
बीकानेर में नाबालिग से गैंगरेप, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में महिला एईएन से मारपीट, पति पर केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में पानी-बिजली संकट पर कांग्रेस का मटका फोड़ प्रदर्शन
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज में मुफ्त यात्रा हेतु पोर्टल शुरू

Published May 29, 2026
राजस्थान

बेनीवाल के बयान पर भड़के बिहारीलाल बिश्नोई, जताई आपत्ति

Published May 28, 2026
राजस्थान

RPSC में 371 APO पदों पर भर्ती, 7 जुलाई तक आवेदन

Published May 28, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बदलेगा मौसम, बीकानेर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Published May 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?