Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान के सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगी फ्री यूनिफॉर्म कल से दूध भी फ्री में दिया जाएगा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > राजस्थान के सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगी फ्री यूनिफॉर्म कल से दूध भी फ्री में दिया जाएगा
Jaipurराजस्थान

राजस्थान के सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगी फ्री यूनिफॉर्म कल से दूध भी फ्री में दिया जाएगा

editor
editor Published November 28, 2022
Last updated: 2022/11/28 at 8:13 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान में 29 नवंबर को अशोक गहलोत जयपुर से बाल गोपाल और फ्री स्कूल यूनिफॉर्म योजना की वर्चुअली शुरुआत करेंगे। इसके तहत 70 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को फ्री दूध और स्कूल ड्रेस दी जाएगी। इस दौरान प्रदेश के 33 जिलों में ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

इससे पहले बाल गोपाल और फ्री स्कूल ड्रेस योजना की 15 नवंबर को जयपुर के स्रूस् स्टेडियम में शुरुआत होने वाली थी। कार्यक्रम से एक दिन पहले 14 नवंबर को ही मुख्यमंत्री के व्यस्त होने के चलते कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था। अब 29 नवंबर को वर्चुअल उद्घाटन होगा। इसमें शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ मौजूद रहेंगे।

सिलाई के लिए दिए जाएंगे 200 रुपए
शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के 64,479 सरकारी स्कूलों के कक्षा 1 से 8 तक पढऩे वाले 67 लाख से ज्यादा बच्चों को फ्री स्कूल यूनिफार्म फैब्रिक के दो सेट उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही यूनिफॉर्म सिलवाने के लिए प्रत्येक स्टूडेंट के खाते में 200 रुपए का भुगतान किया जाएगा। जिन बच्चों का खाता नहीं होगा, उनके परिवार के खाते में रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद आयुक्त मोहन लाल यादव ने बताया की प्रदेशभर में जिला और ब्लॉक स्तर पर फेब्रिक पहुंचाने का काम लगभग पूरा हो गया है।

ऐसे में ब्लाक स्तर के पीईईओ (ग्रामीण इलाकों में पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी) और यूसीईईओ (शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी) के जरिए स्कूलों में यूनिफॉर्म के फैब्रिक वितरित किए जाएंगे। हालांकि यह फैब्रिक सिर्फ उन ही बच्चों को दिए जाएंगे, जिन्होंने कक्षा 1 से 8 तक में 30 अगस्त 2022 तक एडमिशन ले लिए है।
राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद आयुक्त मोहन लाल यादव ने बताया कि सरकारी स्कूलों में बाल गोपाल योजना के तहत कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को 150 मिली लीटर और कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को 200 मिली लीटर मिल्क पाउडर से बना दूध प्रार्थना सभा के बाद दिया जाएगा।

- Advertisement -

हफ्ते में सिर्फ दो दिन मिलेगा दूध
बाल गोपाल योजना के तहत स्कूली बच्चे जो कक्षा एक से आठवीं तक में पढ़ते हैं। उन्हें सप्ताह में केवल 2 दिन गर्म दूध दिया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साल 2022 के बजट में 476.44 करोड़ रुपए के अतिरिक्त फंड का प्रावधान किया था। इसके तहत स्कूलों में राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन की मदद से दूध पहुंचाया जाएगा। इस योजना में दूध वितरण की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन समिति की रहेगी। जबकि दूध की गुणवत्ता फेडरेशन और एसएमसी (स्कूल मैनेजमेंट कमेटी) द्वारा जांची जाएगी।

स्कूलों में हर दिन अलग भोजन
फिलहाल मिड डे मील योजना के तहत स्कूलों में हर दिन मेन्यू के हिसाब से भोजन मिलता है। सोमवार को सब्जी रोटी, मंगलवार को दाल चावल, बुधवार को दाल रोटी, नमकीन चावल और सब्जी युक्त खिचड़ी, शुक्रवार को दाल रोटी, शनिवार को सब्जी रोटी खिलाई जाती है। इसके अलावा स्टूडेंट्स को सप्ताह में एक दिन मौसमी फल भी खिलाते हैं।


Share News

editor November 28, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान कर्मचारियों को राहत, 8वें वेतन आयोग पर सरकार का बड़ा अपडेट
बीकानेर
उन्नत हृदय उपचार से हजारों मरीजों को नई जिंदगी दे रहे डॉ. बी.एल. स्वामी
बीकानेर
अनियमितताओं पर सात मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित, विभाग की कार्रवाई
बीकानेर
शहरी सेवा शिविर पहुंचे प्रभारी सचिव, पट्टों का वितरण कर दिए जरूरी निर्देश
बीकानेर
25 तोला सोना चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक रिमांड पर
बीकानेर
निजी स्कूलों पर डिजिटल निगरानी शुरू, राज शाला संबलन ऐप से निरीक्षण
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में प्रसूति सेवाओं की समीक्षा के लिए आठ सदस्यीय समिति गठित
बीकानेर
तिलक नगर में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?