Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान में बिजली संकट, 7 प्लांट बंद पड़े, औसत 4 दिन का कोयला मौजूद
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > राजस्थान में बिजली संकट, 7 प्लांट बंद पड़े, औसत 4 दिन का कोयला मौजूद
Jaipurराजस्थान

राजस्थान में बिजली संकट, 7 प्लांट बंद पड़े, औसत 4 दिन का कोयला मौजूद

editor
editor Published November 23, 2022
Last updated: 2022/11/23 at 8:42 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान में बिजली का पीक लोड बढक़र 15643 मेगावाट प्रतिदिन हो गया है। जबकि उपलब्धता 12572 मेगावाट ही है। 3071 मेगावाट बिजली अधिकतम डिमांड से 21 नवंबर को कम पड़ गई। राजस्थान में पिछले साल के मुकाबले 3024 मेगावाट बिजली की डिमांड भी बढ़ गई है। 21 नवंबर को यह अधिकतम खपत रिकॉर्ड की गई है। 21 नवंबर 2021 को बिजली की पीक डिमांड 12619 मेगावाट रही थी। 3024 मेगावाट बिजली की डिमांड ज्यादा हो गई है। पावर क्राइसिस के बीच 2 से 4 घंटे तक की घोषित-अघोषित बिजली कटौती की जा रही है।

गर्मी से ज्यादा सर्दी में बिजली डिमांड रहेगी
इससे पहले 28 जून 2022 को भरी गर्मी में पीक लोड 16012 मेगावाट पहुंचा था। इससे केवल 369 मेगावाट ही अधिकतम डिमांड कम है। बिजली विभाग के सूत्रों की मानें तो अगले कुछ ही दिनों में पीक डिमांड 17757 मेगावाट तक पहुंच सकती है। राजस्थान ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड ने इस फायनेंशियल ईयर में बिजली की डिमांड का आकलन कर राजस्थान इलेक्ट्रिसिटी रेग्युलेरिटी कमीशन को असेसमेंट भी पेश कर रखा है। फरवरी तक रबी फसली सीजन के दौरान यह आंकड़ा छू सकता है। बिजली डिमांड बढऩे के सबसे बड़ा कारण रबी का कृषि सीजन है। जिसमें सरकार ने किसानों को 3 की जगह 4 ब्लॉक में बिजली देना शुरू किया है। पहले सरकार 3 ब्लॉक में बिजली दे रही थी। अब 6 घंटे का एक ब्लॉक बढ़ गया है। इसके अलावा इंडस्ट्रियल लोड भी लगातार बढ़ रहा है। घरों में गीजर और हीटर जैसे उपकरण भी सर्दी में चलने लगे हैं।

2 से 4 घंटे तक घोषित-अघोषित बिजली कटौती
बिजली की कमी से निपटने के लिए तीनों बिजली कंपनियां- जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड और जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड घोषित-अघोषित तौर पर बिजली कटौती कर रही हैं। 2 से 4 घंटे तक पावर कट प्रदेश में ग्रामीण, कस्बाई और शहरी क्षेत्रों में हो रहा है। कहीं-कहीं मेंटीनेंस के नाम पर भी बिजली काटी जा रही है। जबकि पिछले महीने 24 अक्टूबर से पहले दीपावली मेंटीनेंस के नाम पर बड़े स्तर पर मेंटीनेंस वर्क चलाकर 4-4 घंटे की बिजली कटौती की गई थी। अब फिर से लोगों को पावर कट का सामना करना पड़ रहा है।

राजस्थान में बिजली संकट, 7 प्लांट बंद पड़े:सर्दी में गर्मी से ज्यादा हो रही बिजली की डिमांड, औसत 4 दिन का कोयला मौजूद
जयपुर 7 घंटे पहले राजस्थान में बिजली का पीक लोड बढक़र 15643 मेगावाट प्रतिदिन हो गया है। जबकि उपलब्धता 12572 मेगावाट ही है। 3071 मेगावाट बिजली अधिकतम डिमांड से 21 नवंबर को कम पड़ गई। राजस्थान में पिछले साल के मुकाबले 3024 मेगावाट बिजली की डिमांड भी बढ़ गई है। 21 नवंबर को यह अधिकतम खपत रिकॉर्ड की गई है। 21 नवंबर 2021 को बिजली की पीक डिमांड 12619 मेगावाट रही थी। 3024 मेगावाट बिजली की डिमांड ज्यादा हो गई है। पावर क्राइसिस के बीच 2 से 4 घंटे तक की घोषित-अघोषित बिजली कटौती की जा रही है।

- Advertisement -

Share News

editor November 23, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सीईएससी राजस्थान ने स्थानीय इंजीनियरिंग छात्रों को दिया रोजगार
बीकानेर
फायरिंग केस में गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता गिरफ्तार
बीकानेर
शनिवार को बीकानेर के कई इलाकों में बिजली कटौती रहेगी
बीकानेर
प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज में मुफ्त यात्रा हेतु पोर्टल शुरू
राजस्थान
बीकानेर रेलखंड पर ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
बीकानेर
बीकानेर में नाबालिग से गैंगरेप, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में महिला एईएन से मारपीट, पति पर केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में पानी-बिजली संकट पर कांग्रेस का मटका फोड़ प्रदर्शन
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज में मुफ्त यात्रा हेतु पोर्टल शुरू

Published May 29, 2026
राजस्थान

बेनीवाल के बयान पर भड़के बिहारीलाल बिश्नोई, जताई आपत्ति

Published May 28, 2026
राजस्थान

RPSC में 371 APO पदों पर भर्ती, 7 जुलाई तक आवेदन

Published May 28, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बदलेगा मौसम, बीकानेर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Published May 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?