Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पायलट की सरकार को नसीहत, कहा- भर्तियां घोषणाएं पूरी करें
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > पायलट की सरकार को नसीहत, कहा- भर्तियां घोषणाएं पूरी करें
Jaipurराजस्थान

पायलट की सरकार को नसीहत, कहा- भर्तियां घोषणाएं पूरी करें

editor
editor Published November 15, 2022
Last updated: 2022/11/15 at 10:42 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने सरकार को युवाओं की नौकरियों से जुड़ी घोषणाओं को हर हाल में पूरा करने की नसीहत दी है। संविदाकर्मियों को नियमित करने के पैटर्न पर विरोध और विद्या संबल योजना को स्थगित करने के सवाल पर पायलट ने अपनी राय रखी है। पायलट ने ओबीसी मुद्दे का समाधान निकालने को कहा है। हरीश चौधरी ने कल ही इस मुद्दे पर सीएम गहलोत पर धोखा देने का आरोप लगाया था। सचिन पायलट ने तीनों मुद्दों पर सरकार के मौजूदा स्टैंड से अलग समाधान निकालने की नसीहत दी है।
विद्या संबल योजना को स्थगित करने पर पायलट ने कहा- सरकार ने जिन भर्तियों की घोषणा की है, उसको कारगर रूप देना चाहिए। भर्तियां होनी चाहिए। क्योंकि घोषणाओं के बाद लोगों की उम्मीद बढ़ जाती है। युवाओं को लगता है कि इससे उनका भविष्य बेहतर होगा। सरकार की घोषणाएं धरातल पर उतरें यह बहुत जरूरी है। सरकार घोषणा करती है तो पूरी तरह पालन भी होनी चाहिए। पायलट टोंक में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
सरकार अगर घोषणा करती है तो उसकी पूरी तरह पालना हो
संविदाकर्मियों को नियमित करने के पैटर्न का विरोध होने के सवाल पर पायलट ने कहा- सरकार अगर घोषणा करती है तो उसका पूरी तरह पालन होना चाहिए। सरकार की घोषणा धरातल पर उतरे, तभी उसका फायदा मिल सकता है। मैं हमेशा कहता हूं कि नौजवानों को अवसर मिले। हमारे शिक्षक भाई बहन हैं। उनका भविष्य सुधारने के लिए हर संभव कोशिश करनी चाहिए। राजस्थान में नौजवानों को बहुत उम्मीदें है। उन्हें पूरा करने के लिए काम हो।
ओबीसी मुद्दे पर नेताओं की बात सुनकर समाधान निकालें
सचिन पायलट ने ओबीसी आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर कहा- मुझे लगता है जो भी संविधान के प्रावधान हैं। सरकार अगर इसको सुधार सकती है, बिना कानूनी पेंच में फंसे तो इसमें सुधार कर सकती है तो करना चाहिए। सरकार को जनप्रतिनिधियों की मांग को सुनना चाहिए। फिर न्यायपूर्वक कार्यवाही करनी चाहिए। ताकि सब पक्षों को साथ रखकर वंचित लोगों तक मदद पहुंचे। वंचितों की मदद करनी चाहिए।
सचिन पायलट पहले भी गहलोत पर तंज कस चुके हैं। उन्होंने पीएम मोदी के गहलोत की तारीप करने पर कहा था- मोदी ने गुलाम नबी आजाद की भी इसी तरह तारीफ की थी, बाद में क्या हुआ सब जानते हैं। वहीं पायलट के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए गहलोत ने नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें इस तरह की बयानबाजी नहीं करना चाहिए।
सचिन पायलट पहले भी गहलोत पर तंज कस चुके हैं। उन्होंने पीएम मोदी के गहलोत की तारीप करने पर कहा था- मोदी ने गुलाम नबी आजाद की भी इसी तरह तारीफ की थी, बाद में क्या हुआ सब जानते हैं। वहीं पायलट के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए गहलोत ने नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें इस तरह की बयानबाजी नहीं करना चाहिए।
भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी परेशान, राजस्थान में यात्रा को कामयाब करेंगे
पायलट ने कहा- दिसंबर के पहले सप्ताह में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में आएगी। राहुल गांधी की यात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र और प्रदेश के हर तबके के लोगों में उत्साह है। अब तक लाखों लोग यात्रा से जुड़ चुके हैं। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में महंगाई, बेरोजगारी सहित सभी मुद्दे उठाए हैं। संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद किया जा रहा है। महंगाई, बेरोजगारी बेहताशा बढ़ रही है। बीजेपी के साथी राहुल गांधी की यात्रा से परेशान हैं। भारत जोड़ो यात्रा कामयाब होगी, अब तक किसी नेता ने चार हजार किलोमीटर तक पैदल इस तरह की यात्रा नहीं की है।
पायलट ने कहा- राजस्थान में यात्रा को कामयाब करेंगे यात्रा जनता के लिए है। बीजेपी इससे परेशान है। दक्षिणी भारत से यात्रा शुरू की तो वहां प्रधानमंत्री चले गए । उन्हें घबराहट हो रही है कि उनकी दक्षिण भारत में थोड़ी बहुत जमीन थी वह निपट गई है।

Share News

editor November 15, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के कई इलाकों में शुक्रवार को बिजली कटौती रहेगी
बीकानेर
मोहता सराय लिंक रोड से हटाया जा रहा मलबा और कचरा
बीकानेर
सीबीएसई टॉपर तान्या सावनसुखा का बीकानेर में नागरिक अभिनंदन
बीकानेर
चेक बाउंस मामले में आरोपी की अपील खारिज, सजा बरकरार
बीकानेर
बिजली निगम विवाद में जातिसूचक आरोपों की याचिका खारिज
बीकानेर
बेनीवाल के बयान पर भड़के बिहारीलाल बिश्नोई, जताई आपत्ति
राजस्थान
राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच बारिश और आंधी का अलर्ट
बीकानेर
सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

बेनीवाल के बयान पर भड़के बिहारीलाल बिश्नोई, जताई आपत्ति

Published May 28, 2026
राजस्थान

RPSC में 371 APO पदों पर भर्ती, 7 जुलाई तक आवेदन

Published May 28, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बदलेगा मौसम, बीकानेर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Published May 27, 2026
राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?