Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अशोक गहलोत का बड़ा निर्णय: एक लाख से ऊपर संविदाकर्मी नियमित होंगे,5 साल काम कर चुके संविदाकर्मियों को स्क्रीनिंग के बाद स्थायी किया जाएगा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > अशोक गहलोत का बड़ा निर्णय: एक लाख से ऊपर संविदाकर्मी नियमित होंगे,5 साल काम कर चुके संविदाकर्मियों को स्क्रीनिंग के बाद स्थायी किया जाएगा
Jaipurराजस्थान

अशोक गहलोत का बड़ा निर्णय: एक लाख से ऊपर संविदाकर्मी नियमित होंगे,5 साल काम कर चुके संविदाकर्मियों को स्क्रीनिंग के बाद स्थायी किया जाएगा

editor
editor Published October 23, 2022
Last updated: 2022/10/23 at 7:12 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। सरकारी विभागों में काम कर रहे 1लाख 10 हजार से ज्यादा संविदाकर्मियों को नियमित किया जाएगा। सभी संविदाकर्मियों को राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स, 2022 के दायरे में लिया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को राज्य में राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स, 2022′ लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ये नियम राज्य के सभी विभागों में काम कर रहे संविदाकर्मियों पर लागू होंगे। सीएम निवास पर हुई बैठक में यह फैसला किया है।शिक्षा विभाग के शिक्षा कर्मी, पैरा टीचर्स, ग्राम पंचायत सहायक, अंग्रेजी माध्यम टीचर सहित कुल 41423 संविदाकर्मी नियमित होंगे। ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के राजीविका व मनरेगा के कुल 18326 संविदाकर्मी, अल्प संख्यक विभाग के 5697 मदरसा पैरा टीचर्स, हेल्थ डिपार्टमेंट के 44833 संविदाकर्मियों सहित कुल 1 लाख 10 हजार 279 संविदाकर्मी नियमित होंगे।
शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर हुई बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। राज्य के सभी विभागों में काम कर रहे संविदाकर्मियों को नियमित किया जाएगा। एजेंसी के माध्यम से जॉब बेसिस पर काम कर रहे संविदा कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जाएगा।
शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर हुई बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। राज्य के सभी विभागों में काम कर रहे संविदाकर्मियों को नियमित किया जाएगा। एजेंसी के माध्यम से जॉब बेसिस पर काम कर रहे संविदा कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जाएगा।
स्क्रीनिंग के बाद स्थायी होंगे संविदाकर्मी
राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स के तहत ही अब संविदाकर्मियों की नई भर्ती होगी। इन भर्तियों में आरक्षण भी लागू होगा। जो संविदाकर्मी 5 साल तक काम कर लेंगे, भविष्य में उन पदों के नियमित होने पर उन्हीं संविदाकर्मियों में से स्क्रीनिंग कर उन्हें स्थायी किया जा सकेगा।
नए नियमों के मुताबिक संविदाकर्मियों का वेतन तय किया गया है, जो संविदाकर्मी जिस पद पर काम कर रहा है। उस हिसाब से वेतन तय करने का फॉर्मूला दिया है। इसमें स्पेशल पे प्रोटेक्शन का प्रावधान भी रखा गया है।
इस साल बजट में संविदाकर्मियों का वेतन 20 फीसदी बढ़ाया था
सीएम अशोक गहलोत ने साल 2021-22 के बजट में संविदाकर्मियों का विभागवार कैडर बनाने की घोषणा की थी। साल 2022-23 के बजट में संविदाकर्मियों का वेतन 20 फीसदी बढ़ाने की घोषणा की गई थी।
9 और 18 साल की गिनती कॉन्ट्रैक्चुअल सर्विस रूल्स में आने से तय होगी
शिक्षाकर्मी, पैराटीचर्स और ग्राम पंचायत सहायक को कॉन्ट्रैक्चुअल सर्विस रूल्स के दायरे में लेने का 21 अक्टूबर को ही फॉर्मूला तय किया था। जिन संविदाकर्मियों का पहले का वेतन ज्यादा होगा तो उन्हें मिलने वाले वेतन में दो सालाना इंक्रीमेंट जोडक़र नया वेतन तय किया जाएगा। जिन कर्मचारियों का पहले से मिलने वाला वेतन संरक्षित किया गया है, उनकी 9 और 18 साल की सर्विस की गिनती इन नियमों के आने की तारीख से होगी। पहले की सर्विस 9 और 18 साल की गिनती में शामिल नहीं होगी।

एजेंसी या जॉब बेसिस पर लिए संविदाकर्मी नहीं आएंगे दायरे में
एजेंसी के माध्यम से जॉब बेसिस पर काम कर रहे संविदा कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जाएगा। पंचायत सहायक, शिक्षाकर्मी और पैराटीचर्स को तभी नियमित किया जाएगा जब वे इन पदों के लिए तय एजुकेशनल क्वालिफिकेशन को पूरा करते हैं। कॉन्ट्रैक्चुअल सर्विस रूल्स के दायरे में वे ही संविदाकर्मी आएंगे जो तय योग्यता पूरी करते हैं।
शुरुआत में 10,400 रुपए का वेतन मिलेगा
पंचायत सहायक, शिक्षाकर्मी और पैराटीचर्स को नियमित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। तीनों को अब शुरुआत में 10,400 रुपए का वेतन मिलेगा। जिन संविदा कर्मचारियों को अभी 10,400 से ज्यादा मिलते हैं, उनका वेतन पहले की तरह मिलता रहेगा। 9 साल की सर्विस पूरी करने पर 18,500 और 18 साल की सर्विस पूरी करने पर 32,300 रुपए सैलरी मिलेगा।
कैबिनेट सब कमेटी की रिपोर्ट के बाद बनाए थे नियम
कांग्रेस सरकार बनने के बाद ​संविदाकर्मियों को नियमित करने के लिए मंत्री बीडी कल्ला की अध्यक्षता में कैबिनेट सब कमेटी बनाई गई थी। कैबिनेट सब कमेटी की सिफारिश के आधार पर संविदाकर्मियों को नियमित करने के लिए नियम बनाए गए थे।
संविदाकर्मी सरकारी कर्मचारियों की तरह वेतन-पेंशन की मांग कर रहे थे, लेकिन कल्ला कमेटी ने दूसरा फॉर्मूला निकाला। सरकारी विभागों में काम करने वाले संविदाकर्मियों को नियमित करने के लिए राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल सर्विस रूल्स 2021 बनाए गए। अब इन नियमों के दायरे में संविदाकर्मियों को लिया जाएगा।


Share News

editor October 23, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

वार्ड 68 में 15 फीट गहरा सीवेज गड्ढा बना खतरा, मकान को नुकसान की आशंका
बीकानेर
बीकानेर-अलवर में सेना एरिया में जासूसी, सोलर कैमरों से भेजा जा रहा था डेटा
बीकानेर
बीकानेर में कल कई इलाकों में घंटों बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
राजस्थान बोर्ड ने 9वीं से 12वीं तक की चार किताबें हटाईं
राजस्थान
एनएच-11 रायसर में टैक्सी लेकर ले गए, ड्राइवर से मारपीट कर लूट
बीकानेर
नागाणेची मंदिर के पास टक्कर के बाद युवकों ने किया हमला
बीकानेर
पुष्पों से सुसज्जित होगा बीकानेर : स्थापना दिवस पर मंदिरों में पहली बार पुष्प रंगोली…
बीकानेर राजस्थान
राजस्थान में नगरीय निकायों का बजट और वित्तीय अधिकार बढ़ेंगे
राजस्थान

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान बोर्ड ने 9वीं से 12वीं तक की चार किताबें हटाईं

Published April 16, 2026
बीकानेरराजस्थान

पुष्पों से सुसज्जित होगा बीकानेर : स्थापना दिवस पर मंदिरों में पहली बार पुष्प रंगोली…

Published April 16, 2026
राजस्थान

राजस्थान में नगरीय निकायों का बजट और वित्तीय अधिकार बढ़ेंगे

Published April 16, 2026
बीकानेरराजस्थान

बच्चों के आत्मविश्वास का मंच बना किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप, पोस्टर लॉन्च के साथ हुआ भव्य समापन

Published April 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?