Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर के इस जिले के गांव में फसल की तरह नोट बनाये जाते है, पुलिस ने फिर पकड़ी बड़ी खेप
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > बीकानेर के इस जिले के गांव में फसल की तरह नोट बनाये जाते है, पुलिस ने फिर पकड़ी बड़ी खेप
crimeचुरूराजस्थान

बीकानेर के इस जिले के गांव में फसल की तरह नोट बनाये जाते है, पुलिस ने फिर पकड़ी बड़ी खेप

editor
editor Published September 11, 2022
Last updated: 2022/09/11 at 7:30 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

चूरू। राजस्थान पुलिस  ने एक बार फिर प्रदेश में नकली नोटों की खेप  पकडऩे में सफलता प्राप्त की है. पुलिस ने बीकानेर संभाग के चूरू जिले में दो युवकों को पकडक़र उनके कब्जे से 1 लाख 23 हजार के नकली नोट बरामद किये है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 100 और 200 रुपये के नकली नोट बरामद किये हैं. आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि वे कलर प्रिंटर के जरिए असली नोटों की फोटो कॉपी तैयार करते हैं. उन पर चमकीली टेप लगाकर हू-ब-हू असली जैसा बना देते हैं. हैरत की बात यह है कि आरोपी चूरू के कानूता गांव में ही नकली नोट बनाते हैं और फिर उन्हें असली में मिलाकर चला देते हैं. आरोपी अब तक पांच लाख के नकली नोट खपा चुके हैं. इसके लिये ये छोटे व्यापारियों को शिकार बनाते हैं.
पुलिस के अनुसार चूरू की डीएसटी टीम ने सुजानगढ़ तहसील के कानूता गांव के पास कार्रवाई कर नकली नोटों की खेप जब्त की हैं. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये आरोपियों में चूरू के किसारी गांव का गोपाल जाट (32) और नागौर के धारणा गांव प्रह्लाद स्वामी शामिल है. पुलिस ने उनके पास से नकली नोटों के साथ ही प्रिंटर, कार और बाइक भी बरामद की है. पुलिस इस पड़ताल में जुटी है कि आरोपी कब से इस काले कारोबार में जुटे हैं. वे पहले कहां-कहां नकली नोट खपा चुके हैं.

एक आरोपी पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया था

पुलिस को जिले में नकली नोटों के कारोबार की काफी समय से सूचना मिल रही थी. इसके लिये पुलिस बीते एक एक महीने से लगातार प्रयास कर रही थी. पुलिस ने शनिवार शाम को इन दोनों को कानूता से तेलाप जाने वाली कच्ची सडक़ पर दबोचा था. एक बाइक और कार में सवार तीन युवक नकली नोट लेकर सुजानगढ़ शहर की तरफ आ रहे थे. टीम ने इनका पीछा कर दो बदमाशों को तो दबोच लिया लेकिन तीसरा पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया. पुलिस ने उन दोनों के पास एक लाख 23 हजार रुपये मिले. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.


Share News
Chat on WhatsApp

editor September 11, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का शानदार आयोजन जिसका रजिस्ट्रेशन 11 अप्रैल तक लास्ट है
बीकानेर राजस्थान
बीकानेर बीछवाल खुला बंदी शिविर से कैदी फरार, तलाश जारी
बीकानेर
बीकानेर में नाबालिगों को होटल में ठहराने के नए सख्त नियम लागू
बीकानेर
बीकानेर सर्किट हाउस के पास हादसा, तीन वाहन आपस में भिड़े
बीकानेर
बीकानेर पुलिस का एक्शन, चार फरार आरोपियों पर इनाम घोषित
बीकानेर
बीकानेर के अरुण व्यास बने बॉडी बिल्डिंग संघ के संयोजक
बीकानेर
भरतपुर: ईआरटी बस में फायरिंग, हैड कांस्टेबल गंभीर घायल
बीकानेर
बीकानेर में इलेक्ट्रिक कार पर चालान, ट्रैफिक पुलिस पर सवाल
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का शानदार आयोजन जिसका रजिस्ट्रेशन 11 अप्रैल तक लास्ट है

Published April 10, 2026
राजस्थान

राजस्थान में अगले 4-5 दिन मौसम साफ, दिन में बढ़ेगी गर्मी

Published April 9, 2026
राजस्थान

पांचवीं बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव, अब छात्र हो सकेंगे फेल

Published April 8, 2026
राजस्थान

अग्निवीर भर्ती की तिथि बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक आवेदन

Published April 7, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?