Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अब इन दो दस्तावेजों के बिना बैंक में नहीं होगा कैश डिपॉजिट, जानिए नए नियम
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > अब इन दो दस्तावेजों के बिना बैंक में नहीं होगा कैश डिपॉजिट, जानिए नए नियम
देश-दुनिया

अब इन दो दस्तावेजों के बिना बैंक में नहीं होगा कैश डिपॉजिट, जानिए नए नियम

admin
admin Published August 2, 2022
Last updated: 2022/08/02 at 11:19 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

Bank Cash Deposit Rule Changed : केंद्र सरकार ने अवैध और बेहिसाब नकद लेनदेन (Bank Cash Deposit Rule Changed) पर नकेल कसने के लिए कई कदम उठाए हैं। सरकार ने नकद निकालने की सीमा में संशोधन किया है और एक वित्तीय वर्ष में एक या एक से अधिक बैंकों में बड़ी मात्रा में नकदी जमा करने के लिए पैन कार्ड और आधार कार्ड को भी अनिवार्य कर दिया है। है। इसका मतलब है कि अब आपको बड़ी रकम जमा करते समय पैन कार्ड और आधार कार्ड दिखाना होगा। इतना ही नहीं नकद भुगतान करने या निर्धारित सीमा से अधिक नकद प्राप्त करने पर भारी जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है।

नए नियमों के तहत अब बैंकों में 20 लाख रुपये से ज्यादा जमा करने या निकालने पर पैन या आधार देना अनिवार्य कर दिया गया है। 10 मई 2022 को सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर इन नियमों को लागू किया था। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने आयकर नियम 2022 के तहत नए नियम बनाए हैं। इन नए नियमों के लागू होने के बाद यदि कोई व्यक्ति एक वित्तीय वर्ष में कुल 20 लाख रुपये या उससे अधिक की राशि जमा करता है। किसी भी बैंकिंग कंपनी, सहकारी बैंक या डाकघर में एक या अधिक खातों में उसके लिए पैन और आधार कार्ड देना अनिवार्य हो गया है।

जिनके पास पैन नहीं है वह कैसे करेंगे लेनदेन?
जिनके पास पैन कार्ड नहीं है उन्हें एक दिन में 50,000 रुपये से अधिक किसी भी लेनदेन में कम से कम सात दिन पहले पैन के लिए आवेदन करना होगा। इसी प्रकार यदि कोई व्यक्ति किसी बैंकिंग कंपनी, सहकारी बैंक या डाकघर के एक या अधिक खातों से एक वित्तीय वर्ष में कुल 20 लाख रुपये या उससे अधिक की राशि निकालता है तो उसे पैन या आधार कार्ड देना होगा।

Bank Cash Deposit Rule Changed में इन बातों का रखें ध्यान
आयकर कानून 2 लाख रुपये से अधिक के नकद लेनदेन पर रोक लगाते हैं। इसलिए अत्यधिक नकद लेनदेन से बचें वरना आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है।
सरकार 2 लाख रुपये से अधिक नकद स्वीकार करने पर रोक लगाती है। इसलिए एक दिन में आप अपने करीबी रिश्तेदारों से भी 2 लाख रुपये से ज्यादा नकद नहीं ले सकते।

- Advertisement -

एक बार में एक डोनर से दो लाख रुपये से अधिक नकद स्वीकार नहीं किया जा सकता है यदि कोई इसका उल्लंघन करता है तो उस पर मिली राशि के बराबर जुर्माना लगाया जा सकता है।
स्वास्थ्य बीमा के लिए नकद भुगतान न करें। यदि करदाता बीमा प्रीमियम का नकद भुगतान करता है तो वह धारा 80D कटौती के लिए पात्र नहीं होगा।
एक संपत्ति लेनदेन में अधिकतम नकद की अनुमति भी 20,000 रुपये है।


Share News

admin August 2, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

बीकानेर में छात्र शक्ति सम्मेलन में युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संदेश
बीकानेर
बीकानेर की सौर ऊर्जा परियोजनाओं का उद्घाटन, राजस्थान को मिली बड़ी सौगात
बीकानेर
मिलावटी दूध और गंदे पानी की खेती पर हाईकोर्ट सख्त
बीकानेर
रामविलास पासवान जयंती पर लोजपा कार्यकर्ताओं ने की सेवा गतिविधियां
बीकानेर
रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत, 10 घायल, चालक गंभीर
बीकानेर
सोलर प्लांट से 6500 मीटर कॉपर केबल चोरी, लाखों का नुकसान | Bikaner News
बीकानेर
भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News
राजस्थान
कार्टन में मिला 5 माह का मृत भ्रूण, पुलिस ने शुरू की जांच | Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

मोहन भागवत के बेलगावी दौरे से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम | National News

Published July 5, 2026
Medicalदेश-दुनियाबीकानेरराजस्थान

मालदीव में बीकानेर का बजा डंका: राजेश खत्री, डॉ. प्रियंका और डॉ. अंकुर ‘मास्टर ऑफ होम्योपैथिक अवार्ड’ से सम्मानित

Published July 4, 2026
देश-दुनिया

लोकसभा परिसीमन का नया फॉर्मूला: 824 सीटों का प्रस्ताव, उत्तर-दक्षिण संतुलन पर फोकस – National News

Published June 25, 2026
देश-दुनिया

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त किसानों को मिली

Published June 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?