बीकानेर में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक, पद्म भूषण से सम्मानित एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती सेवा और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीबीएम अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों के बीच फल और कपड़ों का वितरण किया।
आयोजित स्मृति सभा में स्वर्गीय रामविलास पासवान के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उनके सामाजिक न्याय, समानता और जनसेवा के योगदान पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज के वंचित वर्गों की सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमजान मुगल ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान का पूरा राजनीतिक जीवन संघर्ष, सेवा और सामाजिक न्याय के मूल्यों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने दलित, पिछड़े, शोषित और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष कैलाश छंगाणी ने कहा कि पार्टी स्वर्गीय रामविलास पासवान के आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करेगी और समाज के प्रत्येक वर्ग की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का कार्य करेगी।
- Advertisement -
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सचिव मंजूर कलाकार, गोविंदराम, बरकत अली, प्रकाश ओझा, इमरान खान, फरमान मुगल, रवि ओझा, महेश उपाध्याय, पूजा हटीला, सुनीता हटीला, पार्वती देवी, पूनित पंडित, ललिता वासवानी, गोपाल भादाणी, कमल किशोर, सुमेर सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
