Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 2006 मुंबई ब्लास्ट केस में सभी आरोपी बरी, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > 2006 मुंबई ब्लास्ट केस में सभी आरोपी बरी, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
crimeदेश-दुनिया

2006 मुंबई ब्लास्ट केस में सभी आरोपी बरी, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

editor
editor Published July 21, 2025
Last updated: 2025/07/21 at 2:27 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

2006 मुंबई लोकल ट्रेन सीरियल बम धमाके मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ा और चौंकाने वाला फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने इस मामले में दोषी ठहराए गए सभी 12 आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। अदालत ने पांच आरोपियों की मौत की सजा और सात की उम्रकैद की सजा को रद्द करते हुए महाराष्ट्र सरकार की सजा की पुष्टि की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया।

11 जुलाई 2006 को मुंबई की भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेनों में सात सिलसिलेवार धमाके हुए थे। इन विस्फोटों में 189 लोगों की जान गई थी और 800 से अधिक यात्री घायल हुए थे। इन धमाकों में आरडीएक्स का इस्तेमाल हुआ था और जांच में आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन का नाम सामने आया था।

इस मामले में साल 2015 में विशेष टाडा अदालत ने 15 आरोपियों में से 12 को दोषी ठहराया था। इनमें से 5 को मौत की सजा और 7 को उम्रकैद दी गई थी। लेकिन अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने निचली अदालत का यह फैसला पलट दिया है।

हाईकोर्ट की खंडपीठ—जस्टिस अनिल किलोर और जस्टिस एस. चांडक—ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन द्वारा पेश किए गए सबूत कमजोर थे और गवाहों की गवाही से अदालत संतुष्ट नहीं हो पाई। इसलिए सभी 12 आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया।

- Advertisement -

महाराष्ट्र के येरवडा, नासिक, अमरावती और नागपुर जेल में बंद आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया।

यह फैसला न केवल धमाकों में जान गंवाने वालों के परिवारों के लिए बड़ा झटका है, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की महाराष्ट्र सरकार की कोशिशों को भी गहरा धक्का पहुंचाता है। 2006 का यह ब्लास्ट केस देश के सबसे गंभीर आतंकी मामलों में से एक रहा है, जिसने पूरे भारत को हिला कर रख दिया था।


Share News

editor July 21, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

रेलवे दोहरीकरण कार्य से लालगढ़ एक्सप्रेस का मार्ग बदला
बीकानेर
सड़क हादसों में राहत के लिए पुलिस के विशेष रेस्क्यू वाहन शुरू
बीकानेर
क्रिकेट सट्टे पर पुलिस की कार्रवाई, बुकी करोड़ों के हिसाब सहित गिरफ्तार
बीकानेर
डंपर चालक से मारपीट, रॉयल्टी पर्ची फाड़ी और नकदी छीनी
बीकानेर
पीबीएम से दो प्रसूताओं को मिली छुट्टी, अन्य की हालत में सुधार
बीकानेर
बीकानेर में घर में घुसकर फायरिंग, जातिसूचक गालियों का आरोप
बीकानेर
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर पांच भेड़ों की मौत
बीकानेर
नशा तस्कर के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, कार्रवाई
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

राम मंदिर दान राशि गबन मामले में ट्रस्ट पदाधिकारी भी जांच के दायरे में

Published June 14, 2026
देश-दुनिया

होर्मुज क्षेत्र में भारतीय जहाज पर हमला, सुरक्षा पर चिंता बढ़ी

Published June 11, 2026
देश-दुनिया

राजस्थान में प्री-मानसून बारिश से राहत, फिर बढ़ेगी गर्मी

Published June 6, 2026
देश-दुनिया

अब व्हाट्सएप पर मिलेंगी ई-मित्र सेवाएं, घर बैठे होंगे काम

Published June 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?