Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: लेबनान: पेजर के बाद अब वॉकी-टॉकी में धमाके, जानें अब तक की महत्वपूर्ण जानकारी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > लेबनान: पेजर के बाद अब वॉकी-टॉकी में धमाके, जानें अब तक की महत्वपूर्ण जानकारी
crimeदेश-दुनिया

लेबनान: पेजर के बाद अब वॉकी-टॉकी में धमाके, जानें अब तक की महत्वपूर्ण जानकारी

editor
editor Published September 19, 2024
Last updated: 2024/09/19 at 10:07 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

18 सितंबर को लेबनान में वॉकी-टॉकी में हुए धमाकों से अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है और 450 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। यह जानकारी लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री ने दी है।

Contents
अब तक क्या बातें मालूम हैंअंतिम यात्रा के दौरान धमाके

वॉकी-टॉकी हिज़्बुल्लाह इस्तेमाल करता रहा है.

धमाके जिन जगहों पर हुए हैं, वो हिज़्बुल्लाह की पैठ वाले इलाक़े माने जाते हैं. ये इलाक़े हैं- बेरूत, बेका वैली, दक्षिणी लेबनान.

17 सितंबर को पेजर फटने के कारण जिन लोगों की मौत हो गई थी, उनमें से कुछ की अंतिम यात्रा के दौरान वॉकी-टॉकी में धमाके हुए.

- Advertisement -

हिज़्बुल्लाह के सदस्यों की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले पेजर्स 17 सितंबर को अचानक फटना शुरू हो गए थे. इसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे.

अब तक क्या बातें मालूम हैं

इन धमाकों के लिए हिज़्बुल्लाह ने इसराइल को ज़िम्मेदार ठहराया है. इसराइल ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

बीते दिनों इसराइल के रक्षा मंत्री याओव गैलेंट ने ‘युद्ध का नया दौर’ शुरू होने की बात कही थी. इसराइली सेना को भी उत्तरी इलाक़े में तैनात किया गया था.

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटरेस ने ख़तरा बढ़ने को लेकर चेतावनी दी है और कहा है कि सभी पक्ष शांति बनाए रखें.

लेबनानी रेड क्रॉस का कहना है कि ‘अलग-अलग इलाक़ों में हुए कई धमाकों’ के बाद उसकी टीमें देश के दक्षिण और पूर्व में ग्राउंड पर हैं.

इस बयान में कहा गया है कि तक़रीबन 30 एंबुलेंस की टीमों को तैनात किया गया और अधिकतर ‘हाई अलर्ट पर हैं.’

कई घायलों को राजधानी बेरूत और बालबेक के अस्पतालों में भेजा गया.

एनएनए के एक संवाददाता ने बता कि सेंट्रल बेका के अली अल-नाहरी गांव में सड़क के किनारे एक डिवाइस में धमाका हुआ जिसमें दो लोग ज़ख़्मी हुए.

वहीं एक दूसरे संवाददाता ने बताया कि दक्षिणी बेका के जाएदेत मार्जेयून के क़ब्रिस्तान के नज़दीक एक कार के अंदर पेजर में धमाका हुआ.

अंतिम यात्रा के दौरान धमाके

हिज़्बुल्लाह के गढ़ कहे जाने वाले दक्षिणी बेरूत में चार लोगों की अंतिम यात्रा के दौरान एक धमाका हुआ है.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़, हिज़्बुल्लाह जिन कॉम्युनिकेशन डिवाइसेस को इस्तेमाल करता है उनमें ये धमाके हुए हैं.

समाचार एजेंसी सूत्रों के हवाले से लिखती है कि हिज़्बुल्लाह ने इन रेडियो डिवाइसेस को पांच महीने पहले उसी समय ख़रीदा था जब पेजर ख़रीदे थे.

लेबनान की सरकारी नेशनल न्यूज़ एजेंसी ने कहा है कि दक्षिण बेरूत में घरों के अंदर कुछ पुराने पेजर भी फटे हैं.

सरकारी समाचार एजेंसी ने कहा है कि ताज़ा विस्फोटों में सोहमार नाम के कस्बे में तीन लोगों की मौत हो गई है.


Share News

editor September 19, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

20 लाख की सोना चोरी का दो माह बाद भी सुराग नहीं
बीकानेर
जूनागढ़ किले में योगाभ्यास कर दिया स्वास्थ्य का संदेश
बीकानेर
टीईटी विवाद पर शिक्षकों का हल्ला बोल, केंद्र से राहत की मांग
बीकानेर
लक्ष्मीनाथ मंदिर मेले की तैयारियों में जुटी विकास समिति
बीकानेर
हाईटेंशन लाइन पर करंट लगने से युवक की मौत
बीकानेर
बीकानेर में 2026 के लिए दो स्थानीय अवकाश घोषित
बीकानेर
युवा सम्बल योजना के लिए नया EEMS 2.0 पोर्टल शुरू
बीकानेर
किसान की ढाणी से 35 लाख नकद चोरी, हड़कंप
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

राम मंदिर दान राशि गबन मामले में ट्रस्ट पदाधिकारी भी जांच के दायरे में

Published June 14, 2026
देश-दुनिया

होर्मुज क्षेत्र में भारतीय जहाज पर हमला, सुरक्षा पर चिंता बढ़ी

Published June 11, 2026
देश-दुनिया

राजस्थान में प्री-मानसून बारिश से राहत, फिर बढ़ेगी गर्मी

Published June 6, 2026
देश-दुनिया

अब व्हाट्सएप पर मिलेंगी ई-मित्र सेवाएं, घर बैठे होंगे काम

Published June 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?