Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: लक्ष्मीनाथ मंदिर मेले की तैयारियों में जुटी विकास समिति
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > लक्ष्मीनाथ मंदिर मेले की तैयारियों में जुटी विकास समिति
बीकानेर

लक्ष्मीनाथ मंदिर मेले की तैयारियों में जुटी विकास समिति

editor
editor Published June 18, 2026
Last updated: 2026/06/18 at 5:46 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर के ऐतिहासिक श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में 25 जून 2026 को निर्जला एकादशी के अवसर पर आयोजित होने वाले विशाल मेले की तैयारियों को लेकर श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति ने प्रशासनिक अधिकारियों से विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की है।

समिति के सचिव सीताराम कच्छावा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने जिला कलेक्टर निशांत जैन, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा तथा बीकानेर विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलानीचामी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल में समिति के कई पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की गई। समिति ने बताया कि हर वर्ष मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिसके चलते महिलाओं के चैन, मोबाइल और पर्स चोरी होने जैसी घटनाएं सामने आती हैं। इसे देखते हुए सुबह 5 बजे से पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की गई। साथ ही 26 जून को मोहर्रम होने के कारण 25 जून की रात ताजियों और मेले की भीड़ को ध्यान में रखते हुए विशेष सुरक्षा व्यवस्था करने का आग्रह किया गया।

जिला कलेक्टर को दिए गए ज्ञापन में मेले के दौरान पुलिस, टेंट, सफाई, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी करने की मांग की गई। इसके अलावा मंदिर परिसर और लक्ष्मीनाथ पार्क में विकास कार्य करवाने का भी अनुरोध किया गया।

- Advertisement -

बीकानेर विकास प्राधिकरण और नगर निगम आयुक्त से पार्क में बंद पड़े फव्वारों को चालू करवाने, 30 नई बेंच लगाने, 20 कचरा पात्र स्थापित करने, दूब काटने की मशीन उपलब्ध करवाने तथा ओपन जिम में नई मशीनें लगाने की मांग की गई। साथ ही मेले से पूर्व पार्क, मंदिर परिसर, सीढ़ियों वाले मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाने का आग्रह किया गया।

समिति ने देवस्थान विभाग से भी संपर्क कर निर्जला एकादशी मेले के दौरान प्रतिवर्ष की तरह आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाने की मांग रखी है।


Share News

editor June 18, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

20 लाख की सोना चोरी का दो माह बाद भी सुराग नहीं
बीकानेर
जूनागढ़ किले में योगाभ्यास कर दिया स्वास्थ्य का संदेश
बीकानेर
टीईटी विवाद पर शिक्षकों का हल्ला बोल, केंद्र से राहत की मांग
बीकानेर
लक्ष्मीनाथ मंदिर मेले की तैयारियों में जुटी विकास समिति
बीकानेर
हाईटेंशन लाइन पर करंट लगने से युवक की मौत
बीकानेर
बीकानेर में 2026 के लिए दो स्थानीय अवकाश घोषित
बीकानेर
युवा सम्बल योजना के लिए नया EEMS 2.0 पोर्टल शुरू
बीकानेर
किसान की ढाणी से 35 लाख नकद चोरी, हड़कंप
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

20 लाख की सोना चोरी का दो माह बाद भी सुराग नहीं

Published June 18, 2026
बीकानेर

जूनागढ़ किले में योगाभ्यास कर दिया स्वास्थ्य का संदेश

Published June 18, 2026
बीकानेर

टीईटी विवाद पर शिक्षकों का हल्ला बोल, केंद्र से राहत की मांग

Published June 18, 2026
बीकानेर

हाईटेंशन लाइन पर करंट लगने से युवक की मौत

Published June 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?