बीकानेर जिला प्रशासन ने वर्ष 2026 के लिए दो स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार 25 जून 2026 (गुरुवार) को निर्जला एकादशी तथा 6 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को धनतेरस के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।
जिला प्रशासन के इस आदेश के तहत दोनों तिथियों पर जिले के सरकारी कार्यालयों और संबंधित संस्थानों में स्थानीय अवकाश लागू होगा।
उल्लेखनीय है कि निर्जला एकादशी बीकानेर में विशेष धार्मिक महत्व रखती है। इस दिन विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और सेवा संगठनों द्वारा शहरभर में दान-पुण्य, जल सेवा और जनकल्याण के अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। शहर की प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संस्थाओं की ओर से सेवा कार्य और धार्मिक आयोजन देखने को मिलते हैं।
वहीं धनतेरस का पर्व भी जिले में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है, जिसके चलते इसे स्थानीय अवकाश की सूची में शामिल किया गया है।
