Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: साइबर विंग ने जारी की एडवाइजरी, आपके पास भी आया है सरकारी ऑफिस से ई-नोटिस?
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > साइबर विंग ने जारी की एडवाइजरी, आपके पास भी आया है सरकारी ऑफिस से ई-नोटिस?
crimeदेश-दुनिया

साइबर विंग ने जारी की एडवाइजरी, आपके पास भी आया है सरकारी ऑफिस से ई-नोटिस?

editor
editor Published July 14, 2024
Last updated: 2024/07/14 at 5:24 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

तकनीक के बढ़ते कदम लोगों के लिए खतरा भी बढ़ा रहे हैं। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाली साइबर विंग ने रविवार को एक अहम एडवाइजरी जारी की है। साइबर विंग ने कहा है कि किसी भी सरकारी दफ्तर से ईमेल पर कोई संदिग्ध ई-नोटिस मिलने पर लोगों को उस ईमेल में दिए गए नाम को इंटरनेट की मदद से नाम को चेक करना चाहिए। साथ ही संबंधित विभाग साइबर अपराध यूनिट में फोन कॉल करके आधिकारिक नाम के बारे में पूछताछ करनी चाहिए।

 

फर्जी ईमेल से रहें सतर्क

वहीं, भारतीय साइबर अपराध कोर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने एक सार्वजनिक विज्ञापन में कहा कि लोगों को सरकारी ई-नोटिस के आड़ में फर्जी ईमेल से सतर्क रहना होगा। विज्ञापन में आगे कहा गया है कि यह एक तरह का धोखा हो सकता है। ऐसे में यह लोगों को साइबर धोखाधड़ी का शिकार बना सकती है।

- Advertisement -

भूलकर भी न करें फर्जी ईमेल पर क्लिक

भारतीय साइबर अपराध कोर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने लोगों को ऐसे ईमेल पर क्लिक करने से पहले कुछ सुझाव दिए हैं। जैसे लोगों को यह चेक करना है कि क्या ईमेल किसी आधिकारिक सरकारी वेबसाइट से आया है, जो “gov.in” पर वेबसाइट का यूआरएल यानी लिंक समाप्त हो रहा है। किसी भी सरकारी ईमेल में दिए गए अधिकारी के नाम को वेरिफाई करें और संबंधित विभाग में फोन करके इसकी पुष्टि करें।

साइबर पुलिस को करें शिकायत

आगे बताया गया है कि किसी भी ऐसे ईमेल का जवाब नहीं देना है, जिसमें कुछ भी संदिग्ध लगें। ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पास के पुलिस स्टेशन या साइबर पुलिस स्टेशन को दी जानी चाहिए। साइबर अपराध से निपटने के लिए मंत्रालय की साइबर विंग ने बीते साल अगस्त में भी एक एडवाइजरी जारी की थी। इस दौरान लोगों को सरकारी वेबसाइट की आड़ में नकली ईमेल के प्रति सतर्क किया था।

साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर

नकली ईमेल में जानबूझकर I4C, इंटेलीजेंस ब्यूरो और दिल्ली पुलिस के लोगो का गलत इस्तेमाल किया गया है, ताकि लोगों को आसानी से गुमराह किया जा सकें। बीते हफ्ते केंद्रीय सचिवालय के कई अधिकारियों को फर्जी ईमेल भेजे गए थे, जिसमें कहा गया था कि एमईए की मैसेजिंग टीम की तरफ से जारी किए गए थे। संदिग्ध ईमेल और साइबर अपराध के किसी भी मामले की शिकायत www.cybercrime.gov.in पर या फिर साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दी जा सकती है।


Share News

editor July 14, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के खारा में दाल मिल में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में बिजली आपूर्ति मजबूत, 37 टीमें तैनात; नीट में नहीं आई बाधा – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर पश्चिम विधायक की सीएम से मुलाकात, विकास कार्यों पर जोर – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर सहित 33 जिलों में मौसम अलर्ट, 4 मई को आंधी-बारिश का खतरा – Bikaner News
राजस्थान
भारत ने लॉन्च किया दुनिया का पहला ऑप्टो-SAR सैटेलाइट, स्पेस में बड़ी छलांग – National News
देश-दुनिया
बज्जू में नहर किनारे भीषण आग, बिजली शॉर्ट-सर्किट से हजारों पेड़ जलकर राख
बीकानेर
बीकानेर के समता नगर में शराब ठेके के विरोध में उग्र प्रदर्शन, ठेका हटाने की मांग
बीकानेर
बीकानेर में तीसरी पिस्टल की तलाश, पुलिस को खूनखराबे का खतरा
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

भारत ने लॉन्च किया दुनिया का पहला ऑप्टो-SAR सैटेलाइट, स्पेस में बड़ी छलांग – National News

Published May 3, 2026
देश-दुनिया

पश्चिम बंगाल में चुनावी तनाव, फाल्टा में विरोध और 285 बूथों पर दोबारा मतदान

Published May 3, 2026
देश-दुनिया

मई से लागू बड़े बदलाव: गैस महंगी, गेमिंग नियम सख्त

Published May 1, 2026
देश-दुनिया

गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, सभी 15 निगमों पर कब्जा

Published April 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?