Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भीषण गर्मी से तप रहा राजस्थान, इंडो-पाक बॉर्डर पर 55 के पार पहुंचा पारा, फिर भी जवानों का जोश हाई
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > WATHER > Weather > भीषण गर्मी से तप रहा राजस्थान, इंडो-पाक बॉर्डर पर 55 के पार पहुंचा पारा, फिर भी जवानों का जोश हाई
Weatherजयपुरराजस्थान

भीषण गर्मी से तप रहा राजस्थान, इंडो-पाक बॉर्डर पर 55 के पार पहुंचा पारा, फिर भी जवानों का जोश हाई

editor
editor Published May 26, 2024
Last updated: 2024/05/26 at 5:48 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. पूरा प्रदेश इस समय झुलसाने वाली गर्मी और लू की चपेट में है. वहीं भारत-पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा पर इन दिनो आसमान से आग बरस रही है और रेत आग का दरिया बन चुकी है. बॉर्डर पर तापमान 55 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और इस जलते अंगारे जैसी सरहद पर बी.एस.एफ के पुरुष और महिला जवान देश की सुरक्षा करने के लिए ड्यूटी पर तैनात हैं.

मौसम विभाग का कहना है कि पूरे क्षेत्र में गर्म और शुष्क पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जो सिंध, बलूचिस्तान और थार रेगिस्तान जैसे क्षेत्रों से आ रही हैं. ये हवाएं उन क्षेत्रों से होकर गुजरती हैं जहां तापमान 50 डिग्री तक पहुंच रहा है. इस वजह से पूरे राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है.

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर आसमान से बरस रही आग

राजस्थान की भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर गर्मी का आलम यह है कि पिछले 1 सप्ताह से भारत-पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा पर तापमान मापने के लिए लगा यंत्र 54 से 56 डिग्री के बीच तापमान बता रहा है. हालत यह है कि 56 डिग्री पहुंचते-पहुंचते तो यह तापमान मापी यंत्र भी हॉफ जाता है और टेम्परेचर की जगह स्क्रीन काली पड़ जाती है. रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 100 सालों में ऐसी गर्मी कभी नहीं पड़ी. बॉर्डर पर लगे बी.एस.एफ के कैंप के अंदर भी तापमान 53 से 54 डिग्री के आसपास है.

- Advertisement -

भारत-पाकिस्तान सीमा पर तारबंदी के पास मुरार पोस्ट पर ऐसी गर्मी है मानों आग के शोले बरस रहे हो. गर्मी के तपिश इतनी ज्यादा है कि 10 मिनट ठहरने पर ऐसा लगता है कि जैसे पूरा बदन ही पिघल जाएगा. लेकिन इतनी प्रचंड गर्मी के बाद भी जवान देश की सुरक्षा में लगे हुए हैं. ऐसी बात नही हैं कि गर्मी महसूस नहीं करते, सर पर टोपी और चहरे पर फटका, साथ में पानी का बोतल, आंखो पर गोगल्स लगाये कोशिश करते हैं कि सूरज के कहर से कुछ तो राहत मिले. इन जवानों का कहना हैं कि रेत इस तरह से आग की भठ्ठी बन जाता हैं कि कई बार रेत पर चलते-चलते जूते के सोल पिघल प्रचंड गर्मी में ड्यूटी पर तैनात हैं महिला जवान

इतनी भीषण गर्मी में बी.एस.एफ की महिला जवान भी बखूबी देश के प्रति अपना फर्ज निभा रही हैं. BSF की महिला जवान ने बताया कि सीमा चौकियों पर तापमान 50 से 52 डिग्री से भी उपर चल रहा है, वे बुलंद हौसलों के साथ ड्यूटी कर रहे हैं. इस भीषण गर्मी में जवानों को लू व तापमान से बचाव के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा उन्हें हमेशा नींबू और प्याज साथ में रखने को कहा गया है.

राजस्थान के इन जिलों में 45 डिग्री के पार पहुंचा दिन का तापमान

राजस्थान के जैसलमेर में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 48 डिग्री सेल्सियस, जालोर में 47 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 48 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 47 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 46 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 45 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 47 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 45 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 45 डिग्री सेल्सियस और जयपुर में 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है.


Share News

editor May 26, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनें महिलाएं, ब्यूटी कोर्स का समापन
बीकानेर
परिवहन समस्याओं पर अधिवक्ताओं ने आरटीओ अधिकारी से की चर्चा
बीकानेर
भामाशाह मुंधड़ा फाउंडेशन लगाएगा विशाल निशुल्क ऑर्थोपेडिक शिविर
बीकानेर
तूफानी हवाओं से नुकसान, वेल्डिंग दुकान क्षतिग्रस्त बिजली व्यवस्था बहाल
बीकानेर
जातिसूचक गाली देकर युवक पर हमला, सिर में लगे 17 टांके
बीकानेर
राजस्थान शिक्षा विभाग में तबादलों की शुरुआत, पांच हजार कर्मचारी प्रभावित
बीकानेर
जयपुर रोड चोरी कांड में पंद्रह दिन बाद भी सुराग नहीं
बीकानेर
बीकानेर पुलिस का शिकंजा, हार्डकोर बदमाश और तस्कर गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
जयपुर

भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन बोरीवली तक ही चलेगी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?