Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान सरकार पर कर्ज का पहाड़, योजनाओं के लिए नहीं पैसे
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > राजस्थान सरकार पर कर्ज का पहाड़, योजनाओं के लिए नहीं पैसे
जयपुरराजस्थान

राजस्थान सरकार पर कर्ज का पहाड़, योजनाओं के लिए नहीं पैसे

editor
editor Published May 24, 2024
Last updated: 2024/05/24 at 8:22 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान सरकार पर बीते एक साल में कर्ज का पहाड़ बेतहाशा बढ़ा है। 68 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बजटीय कर्ज हो चुका है। इसके अलावा बोर्ड और कॉर्पोरेशन को गिरवी रखकर भी हजारों करोड़ बाजार से उठाए हैं। इसके बाद भी खजाना खाली ही है। हैरानी इस बात की है कि इतना पैसा आखिर गया कहां? पंचायतों से लेकर अस्पतालों में फ्री इलाज तक के लिए सरकारी योजनाएं ठप पड़ी है क्योंकि हजारों करोड़ रुपये का भुगतान ही नहीं हुआ है।

इन दिनों सरकारी विभागों की तरफ से वित्त मार्गोपाय विभाग को दनादन चिट्ठियां लिखीं जा रही है। यह योजनाओं के बकाया भुगतान को लेकर है। भुगतान एक-दो माह का नहीं लंबे अरसे से लंबित है। हालात यह है कि जुलाई में प्रदेश की भजनलाल शर्मा सरकार नया बजट पेश करने जा रही है और यहां हजारों करोड़ रुपए की पुरानी पेंडेंसी चुकने का नाम नहीं ले रही।

कहां कितना बकाया

सामाजिक सुरक्षा पेंशन का 1000 करोड़ रुपये अप्रैल माह का और जनवरी से लेकर मार्च तक का करीब 800 करोड़ रुपये पेंडिंग है। मई माह भी खत्म होने को है। इसके बाद जून की 1000 करोड़ रुपये की पेंडेंसी और जुड़ जाएगी।

- Advertisement -

पंचायतों का 2022 से भुगतान रोका हुआ है। सरपंच संघ के बंशीधर गड़वाल का कहना है कि एसएफसी का 2022 से भुगतान नहीं किया गया है। करीब 3400 करोड़ रुपये का भुगतान पेंडिंग है।

आरजीएचएस के 500 करोड़ रुपए के बिल भुगतान को अटके हुए हैं जिसके चलते कर्मचारियों को न समय पर दवा मिल पा रही है और न ही इलाज।

राइट टू एजुकेशन के 200 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे गरीब बच्चों के स्कूलों में एडमिशन प्रभावित हो रहे हैं।

अन्नपूर्णा योजना का भी एक हजार करोड़ रुपए बकाया है।

राजकोष का दुरुपयोग करने वालों के लिए क्या कोई सजा नहीं?

हालत यह है कि सरकार में कभी डबल पेंशन जा रही है, कभी एडवांस सैलेरी, कभी मृतकों के खातों में वेतन पेंशन चली जाती है तो कभी इन-सर्विस कर्मचारी के खातों में पेंशन बेनेफिट्स जा रहे हैं। जो कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं, उन्हें महीनों से पेंशन बेनेफिट्स जारी नहीं हो रहे हैं।


Share News

editor May 24, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनें महिलाएं, ब्यूटी कोर्स का समापन
बीकानेर
परिवहन समस्याओं पर अधिवक्ताओं ने आरटीओ अधिकारी से की चर्चा
बीकानेर
भामाशाह मुंधड़ा फाउंडेशन लगाएगा विशाल निशुल्क ऑर्थोपेडिक शिविर
बीकानेर
तूफानी हवाओं से नुकसान, वेल्डिंग दुकान क्षतिग्रस्त बिजली व्यवस्था बहाल
बीकानेर
जातिसूचक गाली देकर युवक पर हमला, सिर में लगे 17 टांके
बीकानेर
राजस्थान शिक्षा विभाग में तबादलों की शुरुआत, पांच हजार कर्मचारी प्रभावित
बीकानेर
जयपुर रोड चोरी कांड में पंद्रह दिन बाद भी सुराग नहीं
बीकानेर
बीकानेर पुलिस का शिकंजा, हार्डकोर बदमाश और तस्कर गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
जयपुर

भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन बोरीवली तक ही चलेगी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?