Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: हृदय रोग-डिमेंशिया से बचाव के लिए आहार में कर लें ये बदलाव
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Health > हृदय रोग-डिमेंशिया से बचाव के लिए आहार में कर लें ये बदलाव
Healthदेश-दुनिया

हृदय रोग-डिमेंशिया से बचाव के लिए आहार में कर लें ये बदलाव

editor
editor Published May 11, 2024
Last updated: 2024/05/11 at 5:08 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

आहार को स्वस्थ-पौष्टिक रखना बेहतर सेहत के लिए जरूरी माना जाता है। आहार विशेषज्ञ कहते हैं, हरी पत्तेदार सब्जियों-मौसमी फलों के साथ दैनिक आहार में नट्स और सीड्स को शामिल करके सेहत को ठीक रखा जा सकता है। इसी से संबंधित एक हालिया अध्ययन में वैज्ञानिकों ने खाने के तेल में बदलाव करने की सलाह दी है।

हार्वर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने बताया कि अगर आप खाने के लिए अन्य तेलों की जगह ऑलिव ऑयल (जैतून के तेल) को शामिल कर लेते हैं तो इस एक बदलाव से कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ पाए जा सकते हैं। ऑलिव ऑयल न सिर्फ आपके हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक है साथ ही इससे डिमेंशिया और इसके कारण होने वाले मौत के खतरे को भी कम किया जा सकता है।

इसी से संबंधित एक हालिया शोध में वैज्ञानिकों की टीम ने बताया कि प्रतिदिन लगभग एक चम्मच जैतून के तेल का सेवन डिमेंशिया के कारण मृत्यु के जोखिम को लगभग 30 प्रतिशत तक कम कर सकती है। इसके अलावा हृदय रोगियों की सेहत को ठीक रखने और हार्ट अटैक जैसे गंभीर रोगों के खतरे से बचाने में भी इससे लाभ पाया जा सकताअध्ययन में क्या पता चला?

द जर्नल ऑफ अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन (जेएएमए) नेटवर्क ओपन में प्रकाशित अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया, हृदय स्वास्थ्य के साथ-साथ शोध के निष्कर्ष बताते हैं कि ऑलिव ऑयल का सेवन संज्ञानात्मक शक्ति को बेहतर रखने में भी मदद करती है। अध्ययन में पाया गया है कि ऑलिव ऑयल के नियमित सेवन से हृदय रोग और डिमेंशिया दोनों के कारण होने वाले मृत्यु का जोखिम कम हो सकता है। है।

- Advertisement -

इंफ्लामेशन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस में इसके लाभ

पिछले अध्ययनों से पता चला है कि ऑलिव ऑयल में मौजूद यौगिक, विशेष रूप से एक्स्ट्रा-वर्जिन ऑलिव ऑयल का सेवन शरीर में इंफ्लामेशन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मददगार है। लेखकों ने शोध के निष्कर्ष के आधार पर बताया कि ये मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह में सुधार करने में भी सहायक है। अल्जाइमर-डिमेंशिया के रोगियों में मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह बाधित हो जाना एक प्रमुख कारक रहा हैहृदय रोगों का कम होता है खतरा

ऑलिव ऑयल से होने वाले स्वास्थ्य लाभ को जानने के लिए अमेरिकन हार्ट ऑर्गनाइजेशन द्वारा किए गए एक अन्य अध्ययन में पाया गया कि प्रतिदिन आधा चम्मच जैतून के तेल का सेवन करने से हृदय रोगों का खतरा कम हो सकता है।

शोधकर्ताओं ने बताया कि जो लोग प्रतिदिन आधा चम्मच से अधिक मात्रा में इस तेल का सेवन करते थे उनमें हृदय रोग, अल्जाइमर रोग और अन्य कारणों से समय से पहले मौत की दर उन लोगों की तुलना में कम थी, जिन्होंने कभी भी ऑलिव ऑयल का सेवन नहीं किया। इस तेल में मौजूद तत्वों को कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर जैसे हृदय रोगों के प्रमुख कारकों को कम करने वाला भी पाया गया था।।


Share News

editor May 11, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए बीकानेर के स्काउट-गाइड चयनित
बीकानेर
सूटकेस से सोने के आभूषण चोरी, गजनेर थाने में मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में उधार रुपये नहीं देने पर भड़के युवक ने महिला पर किया जानलेवा हमला
बीकानेर
औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात
बीकानेर
लॉरेंस गैंग से जुड़ा आरोपी बीकानेर में गिरफ्तार
बीकानेर
अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलन में डॉ. श्वेत गोस्वामी ने दिया प्रभावशाली मुख्य वक्तव्य…
बीकानेर राजस्थान
कोटगेट पर गरजा कांग्रेस का विरोध, माफी की मांग तेज
बीकानेर
राजस्थान में मुफ्त सोलर योजना, 150 यूनिट तक बिजली फ्री
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, सभी 15 निगमों पर कब्जा

Published April 28, 2026
देश-दुनिया

इंस्टाग्राम Instants ऐप लॉन्च, स्नैपचैट जैसा इमेज शेयरिंग फीचर

Published April 27, 2026
देश-दुनिया

ट्रंप पर हमले की कोशिश नाकाम, मोदी ने जताई चिंता – National News

Published April 26, 2026
देश-दुनिया

केदारनाथ धाम के कपाट खुले, यात्रा शुरू, नियम सख्त लागू

Published April 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?