Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: रिहायशी इलाके में धंसी जमीन, 40 फीट गहरे गड्ढे से दहशत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > रिहायशी इलाके में धंसी जमीन, 40 फीट गहरे गड्ढे से दहशत
बीकानेर

रिहायशी इलाके में धंसी जमीन, 40 फीट गहरे गड्ढे से दहशत

editor
editor Published June 13, 2026
Last updated: 2026/06/13 at 5:46 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर जिले के नोखा कस्बे में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब रिहायशी क्षेत्र में अचानक जमीन धंस गई और कुछ ही देर में एक विशाल गड्ढा बन गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और आसपास रहने वाले लोग संभावित खतरे को लेकर चिंतित हैं।

जानकारी के अनुसार यह घटना नोखा के रोड़ा रोड स्थित काना महाराज की खेड़ी के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जमीन धंसने से करीब 30 फीट चौड़ा और लगभग 40 फीट गहरा गड्ढा बन गया। घटना की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन धंसने के कारण आसपास बने कुछ रिहायशी मकान भी खतरे की जद में आ गए हैं। इससे क्षेत्रवासियों में भय का माहौल है और लोग किसी बड़े हादसे की आशंका जता रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस क्षेत्र में यह घटना हुई है, वहां प्रशासन की ओर से पूर्व में आवासीय पट्टे जारी किए गए थे।

ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना मिलने के काफी समय बाद तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसे लेकर लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी भी देखने को मिली।

- Advertisement -

स्थानीय निवासी मगनाराम केड़ली ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए तत्काल सुरक्षा उपाय किए जाने चाहिए। वहीं लालचंद भादू ने मांग की कि खतरे की जद में आए मकानों और परिवारों का सर्वे करवाकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पुनर्वासित किया जाए।

गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में करीब एक वर्ष पहले भी जमीन धंसने की घटना हुई थी, जिसमें दो मकान जमींदोज हो गए थे। उस समय तत्कालीन जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया था।

फिलहाल क्षेत्रवासी प्रशासन से प्रभावित क्षेत्र का तत्काल सर्वे करवाने, सुरक्षा घेरा लगाने और जोखिम वाले मकानों में रहने वाले परिवारों के पुनर्वास की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।


Share News

editor June 13, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

रिहायशी इलाके में धंसी जमीन, 40 फीट गहरे गड्ढे से दहशत
बीकानेर
पहली बारिश में डूबा बीकानेर, जलभराव ने खोली व्यवस्थाओं की पोल
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ के तहत हिस्ट्रीशीटर के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर
बीकानेर
नगर निगम कर्मचारी से मारपीट का आरोप, तीन के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
वन विभाग के 20 साल के भुगतानों की होगी जांच, समितियों का गठन
बीकानेर
कानून व्यवस्था को लेकर नयाशहर पुलिस का पैदल मार्च, लोगों से किया संवाद
बीकानेर
रौनक रॉयल एनफील्ड ने पूरे किए सात सफल वर्ष, स्थापना दिवस मनाया
बीकानेर
पीबीएम में भर्ती प्रसूता की आंखों की रोशनी गई, हालत बनी गंभीर
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

पहली बारिश में डूबा बीकानेर, जलभराव ने खोली व्यवस्थाओं की पोल

Published June 13, 2026
बीकानेर

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत हिस्ट्रीशीटर के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर

Published June 13, 2026
बीकानेर

नगर निगम कर्मचारी से मारपीट का आरोप, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Published June 13, 2026
बीकानेर

वन विभाग के 20 साल के भुगतानों की होगी जांच, समितियों का गठन

Published June 13, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?