Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 24 वर्षीय युवक लोन के चक्कर में हुआ बर्बाद, कर्ज चुकाने को बेचनी पड़ी किडनी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > 24 वर्षीय युवक लोन के चक्कर में हुआ बर्बाद, कर्ज चुकाने को बेचनी पड़ी किडनी
crimeदेश-दुनियाराजस्थान

24 वर्षीय युवक लोन के चक्कर में हुआ बर्बाद, कर्ज चुकाने को बेचनी पड़ी किडनी

editor
editor Published April 7, 2024
Last updated: 2024/04/07 at 10:47 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

शमीम मेहंदी ने बताया कि आर्थिक तंगी को देखते हुए वर्ष 2018 में लोन लेकर मोबाइल की शॉप शुरू की। शुरुआत में तो सब ठीक रहा लेकिन धीरे-धीरे कर्ज बढ़ता गया और वह 12 लाख रुपये का कर्जदार हो गया। सूदखोर के तकादे से तंग आकर उसने किडनी बेचने के लिए निर्णय लिया और कैसे बेची जाती है खोजबीन शुरू कर दी।

बांग्लादेश से किडनी प्रत्यारोपण गिरोह के साथ भारत आए डोनर शमीम मेहंदी हसन कर्ज के तले इतना दब गया कि इसे चुकाने को जब कुछ नहीं सूझा तो उसने अपने गुर्दे का ही सौदा कर दिया।

24 साल के शमीम मेहंदी ने चार लाख रुपये में किडनी का सौदा किया था। किडनी प्रत्यारोपण के बाद गुरुग्राम में आकर गिरोह के साथ छिपे शमीम को पुलिस ने पकड़ लिया।

2018 में लोन लेकर शुरू की मोबाइल की शॉप

- Advertisement -

नागरिक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती शमीम मेहंदी ने बताया कि आर्थिक तंगी को देखते हुए वर्ष 2018 में लोन लेकर मोबाइल की शॉप शुरू की। शुरुआत में तो सब ठीक रहा, लेकिन धीरे-धीरे कर्ज बढ़ता गया और वह 12 लाख रुपये का कर्जदार हो गया।

ऐसे में बैंक लोन की किस्त और सूदखोर के तकादे से तंग आ गया था। बताया कि फिल्मों और मोबाइल में कई बार देखा था कि किडनी बेचने पर पैसे मिलते हैं और एक निकल भी जाए तो भी जिंदगी चलती रहती है।

इसी सोच से किडनी बेचने के लिए निर्णय लिया और कैसे बेची जाती है खोजबीन शुरू कर दी। फिर एक दिन फेसबुक पर एक पोस्ट देखा देकर यह किडनी प्रत्यारोपण गिरोह के संपर्क में आ गया। एजेंट दो लाख रुपये में सौदा तय कर रहा था, लेकिन बाद में चार लाख रुपये में बात तय हुई।

किडनी बेचकर भी रह गया तीन लाख का लोन

शमीम ने बताया कि लोन उतारने के लिए उसने पहले दुकान का सारा सामान बेच दिया। इसके बाद भी कर्ज रह गया तो किडनी बेच दी। अब भी तीन लाख रुपये का कर्ज बाकी रह गया है। अब उसकी इस कहानी का सभी को पता चल चुका है। अब उसे घर जाने की चिंता सता रही है।

गुरुवार को तीन लोगों को किया गया था आइसीयू में भर्ती

सेक्टर 39 स्थित गेस्ट हाउस में अवैध रूप से किडनी प्रत्यारोपण के गिरोह के भंड़ाफोड़ में पकड़ गए किडनी डोनर शमीम मेहंदी हसन और किडनी प्राप्त करने वाले 66 वर्षीय इस्लाम नुरुल और कोबीर मो. अहसानुल को गुरुवार को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

तीनों मरीजों को आइसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। उनकी जांच के लिए अस्पताल प्रबंधन ने पांच सदस्यीय समिति गठित की थी। शनिवार को भी डाक्टरों की समिति ने तीनों मरीजों की ब्लड, यूरिन समेत विभिन्न जांचें कराई है। वहीं अस्पताल प्रबंधन की ओर से तीनों मरीजों पर कड़ी निगरानी रखी गई।


Share News

editor April 7, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

स्कूटी योजना में बड़ा बदलाव, अब छात्राओं को सीधे खाते में मिलेगी राशि
बीकानेर
बीकानेर के पारीक मोहल्ले में जल संकट गहराया, गंदे पानी से बढ़ी परेशानी
बीकानेर
पुराने एंड्रॉयड फोन्स पर WhatsApp होगा बंद, 8 सितंबर 2026 से बड़ा बदलाव
देश-दुनिया
राजस्थान में मौसम सुहाना, आंधी-बारिश से तापमान में गिरावट
बीकानेर
बीकानेर कलेक्ट्रेट को बम धमकी से हड़कंप, प्रशासन अलर्ट
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में नेत्र मशीन दो साल से बंद, मरीज परेशान
बीकानेर
नापासर में बस संचालन बदला, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
बीकानेर
मजदूर दिवस पर रेलकर्मियों का सम्मान, बीकानेर में आयोजित समारोह
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

पुराने एंड्रॉयड फोन्स पर WhatsApp होगा बंद, 8 सितंबर 2026 से बड़ा बदलाव

Published May 6, 2026
देश-दुनिया

तमिलनाडु में विजय की एंट्री से बदला खेल, बंगाल में BJP बढ़त

Published May 4, 2026
राजस्थान

बीकानेर सहित 33 जिलों में मौसम अलर्ट, 4 मई को आंधी-बारिश का खतरा – Bikaner News

Published May 3, 2026
देश-दुनिया

भारत ने लॉन्च किया दुनिया का पहला ऑप्टो-SAR सैटेलाइट, स्पेस में बड़ी छलांग – National News

Published May 3, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?