Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बीकानेर के दो शिक्षण संस्थान सीज
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बीकानेर के दो शिक्षण संस्थान सीज
बीकानेर

फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बीकानेर के दो शिक्षण संस्थान सीज

editor
editor Published July 8, 2026
Last updated: 2026/07/08 at 7:53 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। नगर निगम ने अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जिन्ना रोड स्थित अंबेडकर पब्लिक स्कूल और एफर्ट फाउंडेशन क्लासेज को सीज कर दिया। दोनों संस्थान एक ही भवन में संचालित हो रहे थे और निरीक्षण के दौरान आवश्यक फायर सेफ्टी व्यवस्था में गंभीर कमियां पाई गईं।

नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी (एएफओ) रेवंत सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर संस्थानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान फायर सेफ्टी से जुड़े अनिवार्य उपकरण और सुरक्षा व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिलीं। इसके बाद निगम प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से दोनों संस्थानों को सीज करने की कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोटगेट थाना प्रभारी धीरेन्द्र शेखावत, सीआई प्रदीप सिंह चारण तथा पुलिस जाब्ता भी मौके पर मौजूद रहा। अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया नियमानुसार पूरी करते हुए संस्थानों को बंद कराया।

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इससे पहले भी नियमों का उल्लंघन करने वाले कई संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

- Advertisement -

अधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में शहरभर में औचक निरीक्षण जारी रहेंगे। जिन स्कूलों, कोचिंग संस्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों या अन्य भवनों में फायर सेफ्टी मानकों का पालन नहीं पाया जाएगा, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Share News

editor July 8, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बीकानेर के दो शिक्षण संस्थान सीज
बीकानेर
भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित
राजस्थान
25 हजार ट्रामाडोल गोलियों के मामले में दो दोषियों को 12-12 साल की सजा
बीकानेर
बीकानेर में 36 हजार से अधिक एनर्जी ड्रिंक कैन जब्त
बीकानेर
बीकानेर में कल इन इलाकों में डेढ़ घंटे बिजली रहेगी बाधित
बीकानेर
कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनें महिलाएं, ब्यूटी कोर्स का समापन
बीकानेर
परिवहन समस्याओं पर अधिवक्ताओं ने आरटीओ अधिकारी से की चर्चा
बीकानेर
भामाशाह मुंधड़ा फाउंडेशन लगाएगा विशाल निशुल्क ऑर्थोपेडिक शिविर
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

25 हजार ट्रामाडोल गोलियों के मामले में दो दोषियों को 12-12 साल की सजा

Published July 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में 36 हजार से अधिक एनर्जी ड्रिंक कैन जब्त

Published July 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में कल इन इलाकों में डेढ़ घंटे बिजली रहेगी बाधित

Published July 8, 2026
बीकानेर

कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनें महिलाएं, ब्यूटी कोर्स का समापन

Published July 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?