Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी दिनों में प्रदेश का किसान सरकारी कर्मचारी की तरह काम करेगा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी दिनों में प्रदेश का किसान सरकारी कर्मचारी की तरह काम करेगा
देश-दुनियाराजस्थान

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी दिनों में प्रदेश का किसान सरकारी कर्मचारी की तरह काम करेगा

editor
editor Published March 27, 2024
Last updated: 2024/03/27 at 12:29 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma : मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा मंगलवार को सीकर और नागौर जिलों के दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री ने सीकर सीट से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी व सांसद सुमेधानंद सरस्वती और नागौर में ज्योति मिर्धा की नामांकन रैली को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने पीएम मोदी की योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी दिनों में प्रदेश का किसान सरकारी कर्मचारी की तरह काम करेगा। वह सुबह 9 बजे खेत में जाकर शाम पांच बजे तक वापस आ जाएगा। बिजली को लेकर सरकार के 2.25 लाख करोड़ के हुए दो समझौतों की वजह से ऐसा होगा। जिससे प्रदेश तीन साल में आत्मनिर्भर होकर किसानों को दिनभर बिजली उपलब्ध करवाएगा। ऐसे में किसान शाम को घर आकर बच्चों के साथ टीवी देखते हुए वक्त बिता सकेगा।

इस दौरान उन्होंने यमुना के पानी, ईआरसीपी तथा इंदिरा व गंग नहर को पक्की करने के साथ पूरे प्रदेश को जल्द ही नदियों का पानी उपलब्ध करवाने की बात कही। कांग्रेस को भ्रष्टाचार व आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली व तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टी बताया। सभा को डिप्टी सीएम दिया कुमारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा व सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर सहित अन्य ने संबोधित किया।

पेपरलीक : अभी तो आरपीएससी की तरफ बढ़े हैं, कोई नहीं बचेगा

- Advertisement -

पेपरलीक को लेकर सीएम शर्मा ने कहा कि अभी तो आरपीएससी तक ही पहुंचे हैं। खून के आंसू रुलाने वाला कितना ही बड़ा शख्स क्यों न हो, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। आंगनबाड़ी, आशा सहयोगिनियों की वेतन वृद्धि, गेहूं की एमएसपी बढ़ाने, किसान सम्मान निधि के लिए मृत किसानों के आश्रितों की सूची केंद्र को भेजने सहित विभिन्न मुद्दों का जिक्र करते हुए उन्होंने घोषणा पत्र का हर वादा पूरा करने का दावा भी किया।


Share News

editor March 27, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बीकानेर के दो शिक्षण संस्थान सीज
बीकानेर
भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित
राजस्थान
25 हजार ट्रामाडोल गोलियों के मामले में दो दोषियों को 12-12 साल की सजा
बीकानेर
बीकानेर में 36 हजार से अधिक एनर्जी ड्रिंक कैन जब्त
बीकानेर
बीकानेर में कल इन इलाकों में डेढ़ घंटे बिजली रहेगी बाधित
बीकानेर
कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनें महिलाएं, ब्यूटी कोर्स का समापन
बीकानेर
परिवहन समस्याओं पर अधिवक्ताओं ने आरटीओ अधिकारी से की चर्चा
बीकानेर
भामाशाह मुंधड़ा फाउंडेशन लगाएगा विशाल निशुल्क ऑर्थोपेडिक शिविर
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?