Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान – शराब की दुकानें 5 दिन बंद रहेंगी, पढ़े पूरी खबर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > राजस्थान – शराब की दुकानें 5 दिन बंद रहेंगी, पढ़े पूरी खबर
देश-दुनियाराजस्थान

राजस्थान – शराब की दुकानें 5 दिन बंद रहेंगी, पढ़े पूरी खबर

editor
editor Published March 23, 2024
Last updated: 2024/03/23 at 9:27 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

Dry Day in Rajasthan : लोकसभा चुनाव-2024 के लिए राजस्थान सरकार ने शुष्क दिवस (Dry Day) का एलान कर दिया है। राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं। चुनाव आयोग ने इन सीटों पर मतदान के लिए 2 चरण निर्धारित किए हैं। पहले चरण 19 अप्रैल को 12 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी तो दूसरे चरण 26 अप्रैल को 13 लोकसभा सीटों के लिए मतदान पड़ेंगे। राजस्थान में लोकसभा चुनाव बिना किसी परेशानी के सम्पन्न हो जाए और कानून व्यवस्था में कोई दिक्कत न आए इसलिए सूबे में 5 दिन शराब बंदी रहेगी। यानि की पांच दिन Dry Day रहेगा। राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बुधवार को बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के कारण राजस्थान में शराब की दुकानें (Wine Shops) बंद रखने संबंधी आदेश वित्त (आबकारी) विभाग की ओर से जारी कर दिया गया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान प्रवीण गुप्ता ने बताया कि वित्त (आबकारी) विभाग की ओर से इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार 19 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए 17 अप्रैल की शाम 6 बजे से 19 अप्रैल 2024 को मतदान समाप्ति तक राजस्थान में Dry Day रहेगा।

17 अप्रैल से इन जिलों में शराब की दुकानें होंगी बंद जानें नाम

पहले चरण के तहत राज्य में 12 लोकसभा क्षेत्र श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर में वोटिंग होगी। तो इन सभी 12 लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले जिलों में 17 अप्रैल शाम 6 बजे से 19 अप्रैल मतदान समाप्ति तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

- Advertisement -

24 अप्रैल शाम 6 बजे से बंद होंगे ठेके

मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान प्रवीण गुप्ता ने बताया कि दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा व बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव के लिए 24 अप्रैल की शाम 6 बजे से 26 अप्रैल को मतदान समाप्ति तक राज्य में ड्राइ डे रहेगा। दूसरे चरण में 13 लोकसभा क्षेत्र टोंक-सवाईमाधोपुर, जालौर, उदयपुर, अजमेर, बासंवाड़ा, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, चितौड़गढ़, कोटा, राजसमंद, भीलवाड़ा और झालावाड़-बारां में वोटिंग होगी।

राजस्थान में कुल 5 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें

मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान प्रवीण गुप्ता के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के दिन यानि की चार जून को पूरे राजस्थान में Dry Day का एलान किया गया है। इस प्रकार लोकसभा चुनाव को लेकर राजस्थान में कुल 5 दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी।


Share News

editor March 23, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भजनलाल कैबिनेट बैठक में तबादलों और खर्च कटौती पर चर्चा संभव
बीकानेर
25 मई को बीकानेर आएंगे अमित शाह, दो दिन रहेगा दौरा
बीकानेर
नसबंदी ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप
बीकानेर
राजस्थान में मौसम बदलेगा, गर्मी के बीच बारिश और आंधी के आसार
राजस्थान
बीकानेर में ट्रेन हादसा, अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत
बीकानेर
22 मई को बीकानेर के कई क्षेत्रों में 3 घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
कोटगेट से कोटगेट फाटक तक लागू होगी वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था
बीकानेर
नगर निगम में जन आधार पोर्टल बंद, आमजन के काम अटके
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में मौसम बदलेगा, गर्मी के बीच बारिश और आंधी के आसार

Published May 22, 2026
राजस्थान

ईंधन में लगी चिंगारी बनी तबाही, गांव में अफरा-तफरी

Published May 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान में ‘CJP’ का क्रेज बढ़ा, युवाओं का जबरदस्त समर्थन

Published May 21, 2026
बीकानेरराजस्थान

भीषण गर्मी में पेयजल संकट पर वार्डवासियों का फूटा गुस्सा

Published May 19, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?