Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आठवी बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव:-पढ़े पूरी खबर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > आठवी बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव:-पढ़े पूरी खबर
राजस्थान

आठवी बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव:-पढ़े पूरी खबर

editor
editor Published March 11, 2024
Last updated: 2024/03/11 at 10:23 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

Khabar 21। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अनुसार भले ही कक्षा आठवीं बोर्ड में किसी विद्यार्थी को अनुत्तीर्ण घोषित नहीं किया जाता है। परन्तु विद्यार्थी के 33 प्रतिशत से कम अंक रहने वाले विषय में ई ग्रेड दी जाएगी। इसका मतलब होगा कि इस विषय की पूरक परीक्षा देनी होगी। यानि ए, बी, सी, डी ग्रेड मिली तो आठवीं पास, अगली कक्षा 9 में क्रमोन्नत होना। जबकि ई ग्रेड का मतलब होगा सप्लीमेंट्री।

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने ग्रेडिंग सिस्टम में पांच तरह की ग्रेड तय की है। इन पांच ग्रेडिंग को प्राप्त करने के लिए अंक भी निर्धारित हैं। कक्षा आठ की बोर्ड की परीक्षा 2024 में दक्षता आधारित प्रश्न शामिल किए जाएंगे। साथ ही बीस अंक सत्रांक के लिए एवं 80 अंक लिखित मूल्यांकन के लिए रखे गए हैं। सत्रांक के बीस अंकों में से पांच अंक उपस्थिति तथा 15 अंक एसए-1, एसए-2 अन्य शैक्षिक व्यक्तिगत गुण, अभिवृत्ति आधारित गतिविधियां के आधार पर दिए जाएंगे।

परीक्षा परिणाम की ग्रेड का निर्धारण अंक प्रतिशत

81-100 – ग्रेड ए

- Advertisement -

61-80 – ग्रेड बी

41-60 – ग्रेड सी

33-40 – ग्रेड डी

0-32 – ग्रेड ई

उपस्थिति के अंक का यह रहेगा फार्मूला

86 से 100 प्रतिशत 5 अंक

76 से 85 प्रतिशत 4 अंक

65 से 75 प्रतिशत 3 अंक

परीक्षा के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कक्षा आठ में अध्ययनरत नियमित विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने के लिए परीक्षा तैयारी अवकाश तक न्यूनतम 75 फीसदी उपस्थिति देना अनिवार्य है। संस्था प्रधानों की ओर से विद्यार्थियों की बीमारी अथवा अन्य कारणों के आधार पर अपने विवेक के अनुसार उपस्थिति में दस प्रतिशत तक की छूट दी जा सकती है। मूल 6 विषयों का दक्षता आधारित परीक्षा से मूल्यांकन किया जाएगा। कला शिक्षा, कार्यानुभव, स्वास्थ्य व शारीरिक शिक्षा विषयों के लिए विद्यालय स्तर पर किए शैक्षिक कार्यों तथा गतिविधियों के आधार पर पांच पॉइंट स्केल पर आधारित ग्रेड दी जाएगी।


Share News

editor March 11, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर रेल मंडल में सिग्नल कर्मचारियों को मिले डिजिटल टैबलेट
बीकानेर
चलती बस में महिला के बैग से जेवर और नकदी चोरी
बीकानेर
राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव
राजस्थान
कोटगेट आरयूबी प्रोजेक्ट पर बैठक, दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य
बीकानेर
बीछवाल खुला बंदी शिविर से कैदी फरार, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर
भजनलाल कैबिनेट बैठक में तबादलों और खर्च कटौती पर चर्चा संभव
बीकानेर
25 मई को बीकानेर आएंगे अमित शाह, दो दिन रहेगा दौरा
बीकानेर
नसबंदी ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान में मौसम बदलेगा, गर्मी के बीच बारिश और आंधी के आसार

Published May 22, 2026
राजस्थान

ईंधन में लगी चिंगारी बनी तबाही, गांव में अफरा-तफरी

Published May 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान में ‘CJP’ का क्रेज बढ़ा, युवाओं का जबरदस्त समर्थन

Published May 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?