Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: डाइट में शामिल कीजिए Selenium Rich Foods, हार्ट अटैक और कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों से होगा बचाव
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Health > डाइट में शामिल कीजिए Selenium Rich Foods, हार्ट अटैक और कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों से होगा बचाव
Healthदेश-दुनिया

डाइट में शामिल कीजिए Selenium Rich Foods, हार्ट अटैक और कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों से होगा बचाव

editor
editor Published March 10, 2024
Last updated: 2024/03/10 at 10:30 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

खबर 21 – शरीर को हेल्दी रहने के लिए विटामिन और मिनरल्स जैसे कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है। आजकल में गलत खान-पान में हार्ट अटैक से लेकर कैंसर जैसी बीमारियों का जोखिम भी रहता है। ऐसे में क्या आपने सेलेनियम रिच डाइट के बारे में कभी सुना है? आइए आपको बताते हैं कि ये आपकी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद हो सकती है।

सेहतमंद रहने के लिए खानपान का विशेष ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। खासतौर से आजकल के अनहेल्दी लाइफस्टाइल में, बॉडी में ऑक्सीडेटिव डैमेज का जोखिम रहता है। ऐसे में सेलेनियम आपके लिए काफी मददगार हो सकता है। यह एक ऐसा मिनरल है, जो विटामिन ई के साथ मिलकर सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। आइए जान लीजिए कि कैसे यह पावरफुल एंटी-ऑक्सीडेंट आपको बड़ी-बड़ी बीमारियों से बचा सकता है।

शरीर को सेलेनियम की कितनी मात्रा चाहिए होती है?

डब्लूएचओ के मुताबिक उम्र के हिसाब से शरीर को सेलेनियम की जरूरत होती है। एक ओर पुरुषों को जहां 34Ug प्रतिदिन सेलेनियम चाहिए होता है, वहीं महिलाओं के लिए यह मात्रा प्रति दिन के हिसाब से 26Ug होती है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की मानें, तो 14 साल से ज्यादा उम्र होने पर शरीर को 55 माइक्रोग्राम सेलेनियम की जरूरत होती है।

- Advertisement -

शरीर में सेलेनियम की कमी को दूर कर सकते हैं ये फूड्स

कॉटेज चीज

यह सेलेनियम का एक अच्छा सोर्स है। 100 ग्राम पनीर में लगभग 20 माइक्रोग्राम सेलेनियम होता है, जो आपके शरीर में इसकी कमी को दूर करके दिल से संबंधित बीमारियों से बचा सकता है।

चिकन

सेलेनियम की पर्याप्त मात्रा को लेने के लिए आप डाइट में चिकन को भी शामिल कर सकते हैं। इसके एक बाउल में 22 माइक्रोग्राम सेलेनियम होता है।

अंडा

अंडे खाना कई लोगों को पसंद होता है, ऐसे में आपको बता दें, कि शरीर में सेलेनियम की कमी को दूर करने के लिए इनका सेवन काफी जरूरी माना जाता है। एक अंडे की बात करें, तो इसमें 15 माइक्रोग्राम सेलेनियम पाया जाता है।

पालक

पालक जैसी पत्तेदार हरी सब्जियों में भी सेलेनियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। 200 ग्राम पालक में 11 माइक्रोग्राम सेलेनियम देखने को मिलता है। ऐसे में इन सभी चीजों को डाइट में शामिल करके आप शरीर में आयोडीन के हेल्दी लेवल को भी मेंटेन कर सकते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।


Share News

editor March 10, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए बीकानेर के स्काउट-गाइड चयनित
बीकानेर
सूटकेस से सोने के आभूषण चोरी, गजनेर थाने में मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में उधार रुपये नहीं देने पर भड़के युवक ने महिला पर किया जानलेवा हमला
बीकानेर
औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात
बीकानेर
लॉरेंस गैंग से जुड़ा आरोपी बीकानेर में गिरफ्तार
बीकानेर
अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलन में डॉ. श्वेत गोस्वामी ने दिया प्रभावशाली मुख्य वक्तव्य…
बीकानेर राजस्थान
कोटगेट पर गरजा कांग्रेस का विरोध, माफी की मांग तेज
बीकानेर
राजस्थान में मुफ्त सोलर योजना, 150 यूनिट तक बिजली फ्री
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, सभी 15 निगमों पर कब्जा

Published April 28, 2026
देश-दुनिया

इंस्टाग्राम Instants ऐप लॉन्च, स्नैपचैट जैसा इमेज शेयरिंग फीचर

Published April 27, 2026
देश-दुनिया

ट्रंप पर हमले की कोशिश नाकाम, मोदी ने जताई चिंता – National News

Published April 26, 2026
देश-दुनिया

केदारनाथ धाम के कपाट खुले, यात्रा शुरू, नियम सख्त लागू

Published April 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?