Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान में शिक्षा विभाग का यू टर्न, बाल गोपाल योजना में बदलाव
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > राजस्थान में शिक्षा विभाग का यू टर्न, बाल गोपाल योजना में बदलाव
राजस्थान

राजस्थान में शिक्षा विभाग का यू टर्न, बाल गोपाल योजना में बदलाव

editor
editor Published March 9, 2024
Last updated: 2024/03/09 at 2:09 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जयपुर। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पहली से 8वीं तक के बच्चों को पाउडर दूध की जगह गाय का दूध देने की तैयारियां की जा रही थी। लेकिन, शिक्षा विभाग ने बच्चों को गाय का दूध उपलब्ध कराने वाले आदेश पर यू टर्न ले लिया है। बता दें कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के स्कूलों में दिए जाने वाले पाउडर दूध की जगह अच्छी व्यवस्था लागू करने की घोषणा करने के बाद बच्चों को गाय का दूध देने की तैयारी की जा रही थी।

शिक्षा विभाग ने बच्चों को गौ माता का दूध उपलब्ध कराने वाले आदेश पर यू टर्न लेते हुए सोशल साइट एक्स पर स्पष्टीकरण दिया। शिक्षा विभाग ने लिखा कि अशोक असीजा, एडिशनल डायरेक्टर माध्यमिक शिक्षा बीकानेर द्वारा 5 मार्च को आयुक्त राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् को आवश्यक करवाई के लिए पत्र लिखा गया था। जिसमें राज्य के समस्त विद्यालयों में साफ-सुथरे शौचालय मय जल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया था। लेकिन, पत्र में विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को गाय का प्राकृतिक दूध उपलब्ध कराने के कोई निर्देश नहीं दिए गए थे।

शिक्षा विभाग ने बताया कि मीड डे मील कार्यालय जयपुर से विद्यालयों में विद्यार्थियों को गाय का प्राकृतिक दूध उपलब्ध कराने के कोई निर्देश नहीं दिए गए थे। राज्य सरकार के स्तर से भी कोई ऐसा निर्देश नहीं जारी किया गया है और न ही कोई पत्र भेजा गया है। ऐसे में यह तो साफ है कि अभी बच्चोंं को स्कूलों में पाउडर वाला दूध ही पीना पड़ेगा।


Share News

editor March 9, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर रेल मंडल में सिग्नल कर्मचारियों को मिले डिजिटल टैबलेट
बीकानेर
चलती बस में महिला के बैग से जेवर और नकदी चोरी
बीकानेर
राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव
राजस्थान
कोटगेट आरयूबी प्रोजेक्ट पर बैठक, दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य
बीकानेर
बीछवाल खुला बंदी शिविर से कैदी फरार, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर
भजनलाल कैबिनेट बैठक में तबादलों और खर्च कटौती पर चर्चा संभव
बीकानेर
25 मई को बीकानेर आएंगे अमित शाह, दो दिन रहेगा दौरा
बीकानेर
नसबंदी ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान में मौसम बदलेगा, गर्मी के बीच बारिश और आंधी के आसार

Published May 22, 2026
राजस्थान

ईंधन में लगी चिंगारी बनी तबाही, गांव में अफरा-तफरी

Published May 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान में ‘CJP’ का क्रेज बढ़ा, युवाओं का जबरदस्त समर्थन

Published May 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?