Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दल-बदल के चलते राजस्थान में कांग्रेस को मिल सकता है बड़ा झटका, ये दिग्गज कर सकते हैं BJP ज्वाइन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजनीति > दल-बदल के चलते राजस्थान में कांग्रेस को मिल सकता है बड़ा झटका, ये दिग्गज कर सकते हैं BJP ज्वाइन
राजनीतिराजस्थान

दल-बदल के चलते राजस्थान में कांग्रेस को मिल सकता है बड़ा झटका, ये दिग्गज कर सकते हैं BJP ज्वाइन

editor
editor Published March 9, 2024
Last updated: 2024/03/09 at 1:35 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में बड़े स्तर पर ‘दल-बदल’ होने की खबर ने चर्चाओं का बाज़ार एक बार फिर अचानक से गरमा दिया है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि रविवार 10 मार्च को कांग्रेस पार्टी के कई सीनियर नेता पाला बदलकर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इन चर्चाओं और अटकलों को लेकर किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इन दिग्गजों के भाजपा जाने की चर्चा

सूत्रों के हवाले से आई खबर के अनुसार भाजपा का दामन थामने वाले कांग्रेसी नेताओं में पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे लालचंद कटारिया का नाम चर्चा में सबसे ऊपर है। उनके अलावा पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा, पूर्व विधायक आलोक बेनीवाल, खिलाड़ी लाल बैरवा, सेवादल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चौधरी के नाम भी कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन करने वाले संभावित नेताओं में चर्चा में हैं।

इन बड़े नामों के अलावा कई जिला प्रमुख, प्रधान, पंचायत समिति सदस्य और सरपंचों के बीच एक साथ कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल होने की खबर ने हलचलें बढ़ा दी हैं।

- Advertisement -

रविवार का दिन महत्वपूर्ण

सूत्रों के अनुसार भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेस के इन सभी वरिष्ठ नेताओं से केंद्रीय संगठन तक की बातचीत होने के बाद सहमति बन चुकी है। अब बस एक औचारिक कार्यक्रम करने इन सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाकर उन्हें शामिल करना रहेगा।

बताया जा रहा है कि कल रविवार 10 मार्च को जयपुर स्थित राजस्थान प्रदेश भाजपा मुख्यालय में इन कांग्रेसी नेताओं की भाजपा में एंट्री करवाई जायेगी। इस दौरान प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रहेगी।

कांग्रेस को फिर लगेगा झटका

गौरतलब है कि कांग्रेस के कई वर्षों तक वरिष्ठ नेता रहे महेंद्र जीत सिंह मालवीय ने हाल ही में भाजपा ज्वाइन करके बड़ा झटका दिया है। अब कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के भाजपा में शामिल होने की खबर यदि सच साबित होती है, तो ये लोकसभा चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस के लिए बहुत बड़े झटके के तौर पर माना जाएगा।


Share News

editor March 9, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पीबीएम रोड पर अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई
बीकानेर
बीकानेर पुलिस का बड़ा अभियान, 143 आरोपी एक दिन में गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में 28 अप्रैल को रोजगार शिविर, युवाओं को मिलेगा मौका
बीकानेर
गुरुवार को इन इलाकों में दो घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
करणी सिंह जयंती पर खिलाड़ियों का भव्य सम्मान समारोह
बीकानेर
पलाना के पास ट्रेन हादसे में व्यक्ति की मौत, पहचान जारी
बीकानेर
रिहायशी इलाके में शराब दुकान का विरोध, लोगों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर
शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मामला
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान स्कूलों में पासबुक पर लगी रोक हटी, पढ़ाई को मिली राहत

Published April 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बढ़ी गर्मी: कई शहरों में 40°C पार, हीटवेव अलर्ट

Published April 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान कर्मचारियों का डीए बढ़ने के संकेत, 60% तक पहुंच सकता – Rajasthan News

Published April 19, 2026
राजस्थान

गहलोत का मोदी पर हमला, लोकसभा भंग करने की दी चुनौती – Rajasthan News

Published April 19, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?