Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को लेकर बड़ी अपडेट पत्नी ने दी जौहर करने की चेतावनी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को लेकर बड़ी अपडेट पत्नी ने दी जौहर करने की चेतावनी
राजस्थान

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को लेकर बड़ी अपडेट पत्नी ने दी जौहर करने की चेतावनी

editor
editor Published March 5, 2024
Last updated: 2024/03/05 at 9:54 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। राजपूत क्षत्राणियों के जौहर के लिए पहचाने जाने वाले राजस्थान में क्या फिर जौहर होने जा रहा है….? बड़ी संख्या में राजपूत महिलाएं और बेटियों जयपुर की ओर बढ़ रही हैं। जयपुर में रहने वाले सीएम भजन लाल के आवास के पास आकर जौहर करने की चुनौती दे दी गई है। इन महिलाओं की अगुवाई श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष रहे सुखदेव सिंह गोगामेडी की पत्नी कर रही है। उनका नाम शीला शेखावत है। कुछ महीने पहले गोगामेड़ी के जयपुर में उनके आवास पर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।

हनुमानगढ़ से रवाना हुई शीला

शीला शेखावत हनुमानगढ़ जिले में स्थित अपने गांव से आज सवेरे रवाना हो गई है। वे और उनके साथ समाज के लोग बड़ी संख्या में पैदल ही जयपुर आ रहे हैं। आने वाले चार से पांच दिन में वे जयपुर पहुंच जाएंगे और उसके बाद शीला शेखावत ने यहां जौहर करने की चेतावनी दी है।

11 मांगे पूरी करने सरकार ने दिया था आश्वासन दरअसल गोगामेड़ी की हत्या के बाद परिवार ने शव उठाने से इंकार कर दिया था। उसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के अलावा राजनीति से ताल्लुक रखने वाले नेताओं ने परिवार को समझाने की कोशिश की। परिवार ने 11 मांगे दी थीं सरकार को। सरकार ने उन मांगों पर सहमति देते हुए शव उठवाया था और अंतिम संस्कार कराया था।

- Advertisement -

नौकरी और मुआवजा तक नहीं मिला

शीला शेखावत का कहना है कि इन मांगों में से सरकार ने सिर्फ दो मांगे मानी हैं। जिनमें पहली बड़ी एजेंसी से जांच की और दूसरी परिवार को सुरक्षा देने की है। न तो सरकार ने परिवार के सदस्य को नौकरी दी न ही किसी तरह की राशि मुआवजे के तौर पर दी, और भी कई मांगे हैं जो नहीं मानी गई हैं। इन मांगों को लेकर सीएम भजन लाल से भी बात हुई लेकिन वहां से भी कोई जवाब नहीं मिला। अब पत्नी ने जौहर की चेतावनी दी है और वे जयपुर आ रही है। पुलिस उन्हें रोकने का प्रयास कर रही है।


Share News

editor March 5, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर रेल मंडल में सिग्नल कर्मचारियों को मिले डिजिटल टैबलेट
बीकानेर
चलती बस में महिला के बैग से जेवर और नकदी चोरी
बीकानेर
राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव
राजस्थान
कोटगेट आरयूबी प्रोजेक्ट पर बैठक, दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य
बीकानेर
बीछवाल खुला बंदी शिविर से कैदी फरार, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर
भजनलाल कैबिनेट बैठक में तबादलों और खर्च कटौती पर चर्चा संभव
बीकानेर
25 मई को बीकानेर आएंगे अमित शाह, दो दिन रहेगा दौरा
बीकानेर
नसबंदी ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान में मौसम बदलेगा, गर्मी के बीच बारिश और आंधी के आसार

Published May 22, 2026
राजस्थान

ईंधन में लगी चिंगारी बनी तबाही, गांव में अफरा-तफरी

Published May 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान में ‘CJP’ का क्रेज बढ़ा, युवाओं का जबरदस्त समर्थन

Published May 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?