Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: विधानसभा सभा में आखिर कांग्रेस ने किया हंगामा, पढ़ें यह खबर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजनीति > विधानसभा सभा में आखिर कांग्रेस ने किया हंगामा, पढ़ें यह खबर
राजनीतिराजस्थान

विधानसभा सभा में आखिर कांग्रेस ने किया हंगामा, पढ़ें यह खबर

editor
editor Published January 24, 2024
Last updated: 2024/01/24 at 4:19 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। विधानसभा में आज शून्यकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद सरकार ओपीएस को खत्म करना चाहती है। दिल्ली से लाखों कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात की पर्ची आ चुकी है। इससे पहले जल जीवन मिशन में कांग्रेस सरकार पर घोटाले के आरोप लगाने विपक्ष ने हंगामा किया। मंत्री कन्हैयालाल ने कहा कि पाप किया है तो सुनना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अभी तो केवल ईडी आई है जरूरत पड़ेगी तो सीबीआई भी आएगी। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी में सफाई व्यवस्था को लेकर हल्की नोंकझोंक हुई। उपमुख्यमंत्री ने पूर्व सरकार पर तंज करते हुए कहा कि पिछले 5 साल में काफी गदंगी हुई है। डिप्टी सीएम के जवाब पर टीकाराम जूली ने प्रधानमंत्री के सफाई अभियान पर तंज किया। वहीं, क्षेत्रीय जनजाति मंत्री जवाब देने में अटके तो डोटासरा ने नाराजगी जताई।

स्टेट हाईवे टोल फ्री करने पर गोल-मोल जवाब

प्रदेश में स्टेट हाईवे को टोल मुक्त करने के सवाल का पीडब्ल्यूडी ने विधानसभा में सीधा जवाब देने की बजाय गोलमाल जवाब दिया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के सवाल का लिखित जवाब देते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री दीया कुमारी ने कहा- स्टेट हाईवे पर वाहनों को टोल मुक्त करने के लिए राज्य सरकार कानूनी और वित्तीय स्थिति पर विचार कर जनहित में फैसला करेगी। स्टेट हाईवे पर लगे टोलबूथ पर पहले नॉन ट्रांसपोर्ट वाहनों को वसुंधरा सरकार ने 14 मई 2018 को टोल फ्री किया गया था। 31 अक्टूबर 2019 को गहलोत सरकार ने टोल फ्री की अधिसूचना को रद्द करके फिर से टोल वसूली शुरू कर दी थी।

टीएडी मंत्री जवाब में अटके तो विधानसभा में हंगामा

- Advertisement -

विधानसभा में जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी के जवाब के दौरान अटकने और दूसरे मंत्रियों के सहायता करने पर कांग्रेस विधायकों ने हंगामा कर दिया।

वल अधिकार के तहत पट्टे देने से जुड़े सवाल के जवाब में बाबूलाल खराड़ी प्रक्रिया बताने लगे। इस पर गोविंद सिंह डोटासरा ने आपत्ति जताते हुए कहा कि मंत्री खुद जवाब दें, दूसरे मंत्री क्यों बता रहे हैं, मंत्री सक्षम नहीं है क्या? दरअसल, बीएपी विधायक राजुकमार रोत का सवाल था कि आदिवासियों को पट्टों के 25 हजार आवेदन खारिज हो चुके हैं। आदिवासियों को पट्टे नहीं मिलने से उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड लोन, एग्रीकल्चर कनेक्शन सहित सरकारी सकीम का फायदा नहीं मिल रहा है।


Share News

editor January 24, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पीबीएम रोड पर अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई
बीकानेर
बीकानेर पुलिस का बड़ा अभियान, 143 आरोपी एक दिन में गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में 28 अप्रैल को रोजगार शिविर, युवाओं को मिलेगा मौका
बीकानेर
गुरुवार को इन इलाकों में दो घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
करणी सिंह जयंती पर खिलाड़ियों का भव्य सम्मान समारोह
बीकानेर
पलाना के पास ट्रेन हादसे में व्यक्ति की मौत, पहचान जारी
बीकानेर
रिहायशी इलाके में शराब दुकान का विरोध, लोगों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर
शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मामला
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान स्कूलों में पासबुक पर लगी रोक हटी, पढ़ाई को मिली राहत

Published April 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बढ़ी गर्मी: कई शहरों में 40°C पार, हीटवेव अलर्ट

Published April 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान कर्मचारियों का डीए बढ़ने के संकेत, 60% तक पहुंच सकता – Rajasthan News

Published April 19, 2026
राजस्थान

गहलोत का मोदी पर हमला, लोकसभा भंग करने की दी चुनौती – Rajasthan News

Published April 19, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?