Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जयपुर, जोधपुर समेत 9 जिलों में हाउसिंग बोर्ड बनाएगा फ्लैट- इस माह से शुरू रजिस्ट्रेशन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > जयपुर, जोधपुर समेत 9 जिलों में हाउसिंग बोर्ड बनाएगा फ्लैट- इस माह से शुरू रजिस्ट्रेशन
राजस्थान

जयपुर, जोधपुर समेत 9 जिलों में हाउसिंग बोर्ड बनाएगा फ्लैट- इस माह से शुरू रजिस्ट्रेशन

editor
editor Published January 20, 2024
Last updated: 2024/01/20 at 9:30 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जयपुर। लोकसभा चुनाव से पहले भजनलाल सरकार अपने 100 दिन के अचीवमेंट को जनता के सामने रखने का प्रयास कर रही है। इसके लिए सरकार ने हर विभाग को ऐसी योजनाएं बनाने के निर्देश दिए हैं, जिनको 100 दिन में लागू करके पूरा किया जा सके। राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ने इस 100 दिन की कार्य योजना में 9 से ज्यादा शहरों में नई आवासीय योजनाओं को लॉन्च करने का निर्णय किया है। इन योजनाओं में 2900 से ज्यादा मकान बनाकर लोगों को आवंटित करने की योजना है।

हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर कुमार पाल गौतम ने बताया- इन स्कीम को 7 फरवरी तक लॉन्च कर दिया जाएगा। इसके साथ ही आवेदन मांगने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। उन्होंने बताया कि ये स्कीम बड़े शहर जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, भिवाड़ी के अलावा धौलपुर, नागौर, हनुमानगढ़, सिरोही और आबू रोड में आएगी। इसमें ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी कैटेगरी के फ्लैट्स बनाए जाएंगे।

कमिश्नर ने बताया- सबसे ज्यादा मकान जोधपुर में बनाए जाएंगे, जहां 1000 के करीब फ्लैट्स और स्वतंत्र मकान होंगे। इसके अलावा जयपुर में 400 से ज्यादा, अजमेर के किशनगढ़ में करीब 150, धौलपुर में 30, नागौर में करीब 200, आबू रोड पर 100, उदयपुर में करीब 200 और हनुमानगढ़ में 500 के करीब मकान बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन शहरों में आवासों की संख्या निर्धारित करना शेष है। संभावना है कि 7 फरवरी या उसके आसपास इन योजनाओं को लॉन्च करके आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

जयपुर में 400 से ज्यादा मकान बनेंगे

- Advertisement -

हाउसिंग बोर्ड के चीफ इंजीनियर अमित अग्रवाल ने बताया- जयपुर के प्रताप नगर सेक्टर 26 और 28 में करीब 430 एचआईजी फ्लैट्स की स्कीम लाई जा रही है। सेक्टर 26 में 80, जबकि सेक्टर 28 में करीब 350 फ्लैट्स बनाए जाएंगे। इनके अलावा वाटिका रोड पर वाटिका के पास 25 स्वतंत्र आवासों की योजना भी लाई जा रही है, जिसमें 20 एमआईजी ‘ए’ कैटेगरी के, जबकि 5 एलआईजी कैटेगरी के स्वतंत्र मकान आवंटित किए जाएंगे।

संभागीय मुख्यालय स्तर पर स्कीम बनाने के निर्देश

कमिश्नर कुमार पाल गौतम ने इंजीनियरों को संभागीय मुख्यालय स्तर पर ईडब्ल्यूएस, एलआईजी कैटेगरी की नई स्कीमें भी बनाने के निर्देश दिए है। ताकि आने वाले समय में सरकार की मंशा के अनुरूप गरीब और मध्यम वर्ग को बड़े शहरों में मकान मिल सके। साथ ही उन्होंने मौजूदा निर्माणाधीन आवासीय योजनाओं में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि हाउसिंग बोर्ड पहले से ही जयपुर, जोधपुर, बांसवाड़ा, आबू रोड समेत 10 से ज्यादा शहरों में 4 हजार से ज्यादा मकान बना रहा है। वहीं, 100 दिन की कार्य योजना के तहत 2900 मकान अलग से नए बनाए जाएंगे।


Share News

editor January 20, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में अमित शाह के दौरे की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को जिम्मेदारी
बीकानेर
बीकानेर में दो किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा
राजस्थान
बीकानेर में खुले ड्रम और बोतलों में पेट्रोल-डीजल बिक्री पर रोक
बीकानेर
शनिवार को बीकानेर के कई इलाकों में तीन घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर रेल मंडल में सिग्नल कर्मचारियों को मिले डिजिटल टैबलेट
बीकानेर
चलती बस में महिला के बैग से जेवर और नकदी चोरी
बीकानेर
राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव
राजस्थान

You Might Also Like

राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान में मौसम बदलेगा, गर्मी के बीच बारिश और आंधी के आसार

Published May 22, 2026
राजस्थान

ईंधन में लगी चिंगारी बनी तबाही, गांव में अफरा-तफरी

Published May 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?