Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पायलट का भाजपा सरकार पर बड़ा बयान, युवाओं से रोजगार छीन रही सरकार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > पायलट का भाजपा सरकार पर बड़ा बयान, युवाओं से रोजगार छीन रही सरकार
जयपुरराजनीतिराजस्थान

पायलट का भाजपा सरकार पर बड़ा बयान, युवाओं से रोजगार छीन रही सरकार

editor
editor Published January 19, 2024
Last updated: 2024/01/19 at 5:59 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। पायलट बोले- युवाओं से रोजगार छीन रही भाजपा, सरकार में कहीं कोई सुनवाई नहीं; राज्यपाल को राजनीतिक छींटाकशी में फंसाया

जयपुर। राजीव गांधी युवा मित्रों के समर्थन में टोंक विधायक सचिन पायलट ने शुक्रवार को शहीद स्मारक पर धरना दिया। इस दौरान पायलट ने कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार झूठे वादे कर सत्ता में आई है। कैबिनेट की पहली बैठक से पहले युवाओं से रोजगार छीन लिया गया, जो सरकार की गलत मंशा को दर्शाता है।

पायलट ने कहा- राजस्थान की भाजपा सरकार ने महामहिम के पद को राजनीतिक छींटाकशी में फंसाने का काम किया है। पुरानी सरकार को कोसने का काम चुनाव प्रचार में किया जा सकता है, लेकिन विधानसभा के पटल पर राज्यपाल के अभिभाषण में ऐसा नहीं होना चाहिए था। भाजपा सरकार अगले 5 साल क्या काम करेगी, उनका विजन क्या है, उनकी योजनाएं क्या है। इस पर राज्यपाल का अभिभाषण होना चाहिए था, लेकिन इसकी जगह पूर्व सरकार पर आरोप लगाना भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है।

केंद्र में भाजपा की सरकार सत्ता में आई थी, उस वक्त उन्होंने वादा किया था कि हम हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। लेकिन अब तक केंद्र सरकार अपना एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई। बल्कि, राजस्थान में बीजेपी सरकार के गठन के बाद युवाओं से रोजगार छीनने का काम शुरू हो गया है। सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए कि लोकसभा चुनाव भी आ रहे हैं।

- Advertisement -

पायलट ने कहा- युवा रोजगार के लिए धरना दे रहे हैं, खिलाड़ी अपनी मांगों के लिए धरना दे रहे हैं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अमीर और अमीर हो रहा है, जबकि गरीब और गरीब होता जा रहा है। बीजेपी वैसे भी भावनात्मक मुद्दों पर राजनीति करती है। धरातल पर राजनीति करने का कोइ अनुभव नहीं है।

दरअसल, कांग्रेस सरकार के वक्त शुरू हुई राजीव गांधी युवा मित्र को भाजपा सरकार के गठन के बाद बंद कर दिया गया था। इसके बाद पिछले महीने दिसंबर में युवा मित्रों ने शहीद स्मारक पर 5 दिन (27 दिसंबर से 31 दिसंबर) का धरना दिया था। इसके बाद 13 जनवरी से एक बार फिर प्रदेशभर के युवा मित्र सरकार के खिलाफ शहीद स्मारक पर धरना दे रहे हैं, लेकिन अब तक सरकार के स्तर पर इस मुद्दे पर कोई चर्चा तक नहीं हुई है। इसको लेकर अब युवाओं का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है।


Share News

editor January 19, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

रिडमलसर पुरोहितान से विकसित भारत-जी राम जी योजना का जिला स्तरीय शुभारंभ
बीकानेर
अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान आयोजित
बीकानेर
सीवरेज निर्माण को लेकर ग्रामीणों का विरोध, चार लोग पानी की टंकी पर चढ़े
बीकानेर
उचित मूल्य दुकानों के आवंटन हेतु साक्षात्कार 7 और 8 जुलाई को
बीकानेर
बज्जू पुलिस ने 524 लीटर अवैध शराब कराई नष्ट, 31 मामलों की जब्ती पर कार्रवाई
बीकानेर
सिंथेसिस के 20 विधार्थी आईजर परीक्षा में चयनित
बीकानेर शिक्षा
रोटरी मिडटाउन ने वृक्षारोपण अभियान से नए कार्यकाल की शुरुआत की
बीकानेर
धनेरू स्कूल की जर्जर छत गिरी, पेड़ों के नीचे पढ़ रहे बच्चे
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान के 27 जिलों में आज आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी

Published June 27, 2026
राजस्थान

बिजली विभाग में 2005 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी – Rajasthan News

Published June 25, 2026
राजस्थान

राजस्थान में तबादलों से बैन हटा, 5 जुलाई तक मौका

Published June 19, 2026
राजस्थान

जेट स्ट्रीम के असर से राजस्थान में मानसून की रफ्तार धीमी

Published June 19, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?