बीकानेर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बज्जू थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न आबकारी मामलों में जब्त की गई 524 लीटर अवैध शराब को नियमानुसार नष्ट कराया। पूरी कार्रवाई पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में की गई तथा इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई।
31 आबकारी मामलों में जब्त थी शराब
पुलिस अधीक्षक मुदृल कच्छावा के निर्देशन में बज्जू थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 31 आबकारी प्रकरणों में जब्त की गई कुल 524 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया।
जब्त शराब में देशी शराब, अंग्रेजी शराब तथा बीयर शामिल थी। सभी जब्त सामग्री को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर उसमें डालकर नष्ट किया गया।
नियमानुसार पूरी की गई प्रक्रिया
पुलिस ने बताया कि शराब नष्ट करने की पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुसार पूरी की गई। कार्रवाई के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मौके पर वीडियोग्राफी भी कराई गई, ताकि पूरी प्रक्रिया का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सके।
- Advertisement -
पुलिस टीम रही मौजूद
इस कार्रवाई में बज्जू थाना पुलिस की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्रवाई के दौरान संतोष कुमार, थानाधिकारी जगदीश कुमार, धर्मवीर और हड़मानाराम सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
बीकानेर पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
