बीकानेर में रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर मिडटाउन ने अपने नए कार्यकाल की शुरुआत वृक्षारोपण अभियान के साथ की। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संदेश को लेकर आयोजित इस अभियान में क्लब के सदस्यों ने पौधे लगाए और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
क्लब के सचिव नवरत्न अग्रवाल ने कहा कि वृक्ष प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए अनमोल विरासत भी। उन्होंने सभी लोगों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी जिम्मेदारीपूर्वक देखभाल करने की अपील की।
अभियान में क्लब अध्यक्ष लाल चांडक, सचिव नवरत्न अग्रवाल, शशि बिहानी, आलोक थिरानी, रघु झंवर, प्रभु सेन, निखिल महेश्वरी, विजय पंचारिया, सुरेश राठी, शरद पुरोहित, अमित आचार्य सहित अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधारोपण किया।
कार्यक्रम के माध्यम से क्लब ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और हरित वातावरण के निर्माण में सभी से सहयोग की अपील की।
