Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: रिडमलसर पुरोहितान से विकसित भारत-जी राम जी योजना का जिला स्तरीय शुभारंभ
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > रिडमलसर पुरोहितान से विकसित भारत-जी राम जी योजना का जिला स्तरीय शुभारंभ
बीकानेर

रिडमलसर पुरोहितान से विकसित भारत-जी राम जी योजना का जिला स्तरीय शुभारंभ

editor
editor Published July 2, 2026
Last updated: 2026/07/02 at 8:56 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर जिले के रिडमलसर पुरोहितान ग्राम पंचायत में गुरुवार को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘विकसित भारत-जी राम जी (रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन-ग्रामीण)’ योजना का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया। पंचायत समिति बीकानेर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

Contents
ग्रामीण विकास और रोजगार को मिलेगी नई दिशा318 प्रकार के विकास कार्य होंगे शामिल125 दिनों की रोजगार गारंटीदेवी कुण्ड सागर तालाब से हुई जिले में शुरुआतप्रदर्शनी के माध्यम से दी गई योजना की जानकारीबड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

ग्रामीण विकास और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी ने कहा कि यह योजना ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आधारभूत विकास कार्यों को नई गति मिलेगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

318 प्रकार के विकास कार्य होंगे शामिल

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे ने कहा कि योजना को पारदर्शी व्यवस्था के साथ लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें 318 प्रकार के विकास कार्यों को शामिल किया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में समग्र विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने ग्रामीणों से योजना की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और इसका लाभ लेने का आह्वान किया।

125 दिनों की रोजगार गारंटी

कार्यक्रम में जिला परिषद के अधिशासी अभियंता अशोक गहलोत ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में लागू इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 125 दिनों की रोजगार गारंटी उपलब्ध कराई जाएगी।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य रोजगार सृजन के साथ ग्रामीण आधारभूत ढांचे का विकास, आजीविका को मजबूत करना तथा ग्राम पंचायतों के विकास को नई दिशा देना है।

देवी कुण्ड सागर तालाब से हुई जिले में शुरुआत

बीकानेर जिले में इस योजना की शुरुआत रिडमलसर पुरोहितान स्थित देवी कुण्ड सागर तालाब से गाद निकालने और पायतन सुधार कार्य के साथ की गई। वर्ष 2026-27 के तहत स्वीकृत इस परियोजना से ग्रामीणों को रोजगार मिलने के साथ-साथ जल संरक्षण और पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन को भी बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान खेजड़ी एवं औजार पूजन भी किया गया।

प्रदर्शनी के माध्यम से दी गई योजना की जानकारी

कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी और सूचना पैनलों के माध्यम से ग्रामीणों को योजना की प्रमुख विशेषताओं से अवगत कराया गया। इसमें रोजगार गारंटी, ग्राम पंचायत विकास योजना, डिजिटल मॉनिटरिंग, पारदर्शिता, जल संरक्षण, वन प्रबंधन, पुनर्वास कार्य सहित विभिन्न विकासात्मक पहलुओं की जानकारी प्रदर्शित की गई।

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में पंचायत समिति बीकानेर के पूर्व प्रधान राजकुमार कसवां ने योजना के उद्देश्यों और ग्रामीण विकास में जनभागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। विकास अधिकारी शाजिया तब्बसुम ने आभार व्यक्त किया, जबकि मंच संचालन जिला परिषद के आईईसी कॉर्डिनेटर गोपाल जोशी ने किया।

इस अवसर पर जयपुर से आए जिला स्तरीय कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी एवं वित्तीय सलाहकार मोहसिन खान, रिडमलसर के प्रशासक राम दयाल गोदारा, ग्राम विकास अधिकारी पूजा शेखावत, करणी सिंह, मीर चंद बाजीगर, भेरू सिंह, राम लक्ष्मण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Share News

editor July 2, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

रिडमलसर पुरोहितान से विकसित भारत-जी राम जी योजना का जिला स्तरीय शुभारंभ
बीकानेर
अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान आयोजित
बीकानेर
सीवरेज निर्माण को लेकर ग्रामीणों का विरोध, चार लोग पानी की टंकी पर चढ़े
बीकानेर
उचित मूल्य दुकानों के आवंटन हेतु साक्षात्कार 7 और 8 जुलाई को
बीकानेर
बज्जू पुलिस ने 524 लीटर अवैध शराब कराई नष्ट, 31 मामलों की जब्ती पर कार्रवाई
बीकानेर
सिंथेसिस के 20 विधार्थी आईजर परीक्षा में चयनित
बीकानेर शिक्षा
रोटरी मिडटाउन ने वृक्षारोपण अभियान से नए कार्यकाल की शुरुआत की
बीकानेर
धनेरू स्कूल की जर्जर छत गिरी, पेड़ों के नीचे पढ़ रहे बच्चे
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान आयोजित

Published July 2, 2026
बीकानेर

सीवरेज निर्माण को लेकर ग्रामीणों का विरोध, चार लोग पानी की टंकी पर चढ़े

Published July 2, 2026
बीकानेर

उचित मूल्य दुकानों के आवंटन हेतु साक्षात्कार 7 और 8 जुलाई को

Published July 2, 2026
बीकानेर

बज्जू पुलिस ने 524 लीटर अवैध शराब कराई नष्ट, 31 मामलों की जब्ती पर कार्रवाई

Published July 2, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?