बीकानेर जिले में रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य (राशन) दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए जिला रसद कार्यालय ने विभिन्न तहसीलों के आवेदकों के साक्षात्कार की तिथियां घोषित कर दी हैं। इस संबंध में गठित उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति की बैठकें 7 और 8 जुलाई को आयोजित की जाएंगी।
7 जुलाई को इन तहसीलों के होंगे साक्षात्कार
जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि 7 जुलाई को लूणकरणसर (ग्रामीण) तहसील के आवेदकों के साक्षात्कार सुबह 11 बजे से जिला रसद अधिकारी कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।
इसी दिन बीकानेर (ग्रामीण) तहसील के आवेदकों के साक्षात्कार दोपहर 3 बजे से आयोजित होंगे।
8 जुलाई को इन क्षेत्रों के आवेदकों का इंटरव्यू
उन्होंने बताया कि 8 जुलाई को नोखा (ग्रामीण) तहसील के आवेदकों के साक्षात्कार सुबह 11 बजे होंगे।
- Advertisement -
वहीं खाजूवाला (ग्रामीण), छत्तरगढ़ (ग्रामीण) और पूगल (ग्रामीण) तहसीलों के आवेदकों के साक्षात्कार दोपहर 3 बजे जिला रसद अधिकारी कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।
अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
जिला रसद अधिकारी ने उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति के सभी सदस्यों से निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है। साथ ही प्रवर्तन अधिकारियों और निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे संबंधित आवेदकों एवं समिति सदस्यों को बैठक और साक्षात्कार की सूचना समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हो सके।
