Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: धनेरू स्कूल की जर्जर छत गिरी, पेड़ों के नीचे पढ़ रहे बच्चे
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > धनेरू स्कूल की जर्जर छत गिरी, पेड़ों के नीचे पढ़ रहे बच्चे
बीकानेर

धनेरू स्कूल की जर्जर छत गिरी, पेड़ों के नीचे पढ़ रहे बच्चे

editor
editor Published July 2, 2026
Last updated: 2026/07/02 at 5:50 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर जिले के धनेरू गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बुरलाई तलाई के जर्जर भवन की छत गुरुवार को भरभराकर गिर गई। हादसे के समय भवन में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। भवन की दीवारों में पहले से ही गहरी दरारें थीं और इसे खतरनाक घोषित किया जा चुका था।

विद्यालय में करीब 80 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिन्हें फिलहाल स्कूल परिसर में पेड़ों के नीचे बैठाकर पढ़ाई करवाई जा रही है। संस्था प्रधान सोनू कुमारी मीणा ने बताया कि पिछले दिनों हुई तेज बारिश के बाद 19 जून को सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की टीम ने भवन का निरीक्षण किया था और उसे पूरी तरह जर्जर घोषित कर दिया था। इसके बाद पीईईओ के निर्देश पर भवन में प्रवेश पर रोक लगाते हुए चेतावनी का बोर्ड भी लगा दिया गया था।

ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय भवन के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर शिक्षा निदेशक और जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि बरामदे की 20 पट्टियों में पहले से दरारें थीं, जो अब पूरी तरह गिर चुकी हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, इस विद्यालय के सबसे नजदीक दूसरा सरकारी स्कूल करीब 9 किलोमीटर दूर है। ऐसे में छोटे बच्चों को इतनी दूरी पर भेजना संभव नहीं है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द नए विद्यालय भवन के निर्माण की मांग की है।

- Advertisement -

भाजपा नेता आईदान पारीक ने बताया कि हाल की बारिश के बाद छत की पट्टियों में दरारें आ गई थीं और अब पूरी छत गिर गई है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले तोलियासर और बाना गांव के सरकारी स्कूलों में भी भवन की पट्टियां गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।


Share News

editor July 2, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

रोटरी मिडटाउन ने वृक्षारोपण अभियान से नए कार्यकाल की शुरुआत की
बीकानेर
धनेरू स्कूल की जर्जर छत गिरी, पेड़ों के नीचे पढ़ रहे बच्चे
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ में 171 तस्कर गिरफ्तार, 30 करोड़ की ड्रग्स जब्त
बीकानेर
रतनीसर में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीण महंगे टैंकर मंगाने को मजबूर
बीकानेर
बीकानेर के इन इलाकों में शुक्रवार सुबह बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
बीकानेर
एचपी मोदी स्कूल में डॉक्टर्स डे, सीए डे और जीएसटी दिवस मनाया
बीकानेर
बीकानेरी निवासी की चलती ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत
बीकानेर
स्कूल बस हादसे में सात वर्षीय मासूम की मौत, चालक फरार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

रोटरी मिडटाउन ने वृक्षारोपण अभियान से नए कार्यकाल की शुरुआत की

Published July 2, 2026
बीकानेर

ऑपरेशन नीलकंठ में 171 तस्कर गिरफ्तार, 30 करोड़ की ड्रग्स जब्त

Published July 2, 2026
बीकानेर

रतनीसर में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीण महंगे टैंकर मंगाने को मजबूर

Published July 2, 2026
बीकानेर

बीकानेर के इन इलाकों में शुक्रवार सुबह बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Published July 2, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?