Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मालदीव के मोइज्जू सरकार ने भारत के साथ विवाद के बीच बोला -15 मार्च तक भारतीय सैनिक मालदीव छोड़ें
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > मालदीव के मोइज्जू सरकार ने भारत के साथ विवाद के बीच बोला -15 मार्च तक भारतीय सैनिक मालदीव छोड़ें
देश-दुनिया

मालदीव के मोइज्जू सरकार ने भारत के साथ विवाद के बीच बोला -15 मार्च तक भारतीय सैनिक मालदीव छोड़ें

admin
admin Published January 14, 2024
Last updated: 2024/01/14 at 10:24 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

India maldives row: मालदीव के साथ भारत का विवाद थमता नहीं दिख रहा है. अब राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की सरकार ने भारत को मालदीव से अपने सभी सैनिकों को हटाने को कहा है. इसके लिए 15 मार्च की डेडलाइन दी गई है. रविवार, 14 जनवरी को मीडिया से बातचीत में मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता अब्दुल्ला नजीम इब्राहिम ने कहा कि भारतीय सैनिक मालदीव में नहीं रह सकते. कहा कि राष्ट्रपति मुइज्जू और उनकी सरकार की यही नीति है. पिछले साल नवंबर में राष्ट्रपति बनने के बाद ही मुइज्जू ने भारत से सैनिकों को हटाने की मांग की थी.

समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, ताजा सरकारी आंकड़े बताते हैं कि मालदीव में 88 भारतीय सैनिक हैं. मालदीव सरकार का ये बयान तब आया है, जब एक दिन पहले ही राष्ट्रपति मुइज्जू चीन के दौरे से लौटे हैं.

मुइज्जू पांच दिन की चीन यात्रा पर गए थे. ये दौरा ऐसे समय पर हुआ, जब पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मालदीव के तीन मंत्रियों को सस्पेंड किया गया था. इस टिप्पणी के बाद से ही भारत और मालदीव के बीच विवाद बढ़ा हुआ है. मुइज्जू को चीन का करीबी माना जाता है. वहां से लौटते ही उन्होंने एक भाषण के दौरान कहा कि किसी भी देश के पास मालदीव को धमकाने का अधिकार नहीं है.

सैनिकों को हटाने का मामला

- Advertisement -

मालदीव रणनीतिक रूप से भारत और चीन दोनों के लिए काफी महत्वपूर्ण है. यहां 2013 से ही लामू और अद्दू द्वीप पर भारतीय सैनिक तैनात हैं. भारत ने मालदीव को साल 2013 में 02 ध्रुव हेलिकॉप्टर्स लीज पर दिए थे. फिर 2020 में 01 डोर्नियर एयरक्राफ्ट भेजा. इनका इस्तेमाल हिंद महासागर में निगरानी रखने और मेडिकल ट्रांसपोर्ट में होता है. भारतीय सैनिक इन एयरक्राफ्ट की देख-रेख करते हैं. साथ ही, मालदीव के पायलट्स को ट्रेनिंग भी देते हैं. इनका पूरा खर्च भारत सरकार उठाती है.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सैनिकों को हटाए जाने से जुड़ी बातचीत के लिए दोनों देशों के बीच एक हाई-लेवल कमेटी बनाई गई है. 14 जनवरी को माले में इस कमेटी की पहली बैठक हुई. इस मीटिंग में भारत के हाई कमिश्नर मुनू महावर भी थे.

क्या भारत मालदीव से सैनिक निकालेगा

अभी तक भारत सरकार की तरफ से इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है.

भारत ने सैनिकों को हटाए जाने पर भी अब तक कुछ नहीं कहा है. हालांकि, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने पिछले साल COP28 में कहा था कि भारत सरकार ने मालदीव में मौजूद अपने सैनिकों को वापस बुलाने का फैसला किया है. तब मुइज्जू ने कहा था कि भारत सरकार के साथ इस मुद्दे पर बातचीत हुई है.


Share News

admin January 14, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

आज का राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए संक्षिप्त भविष्यफल
बीकानेर
पानी पीने उठे व्यक्ति की छत से गिरकर दर्दनाक मौत
बीकानेर
पीबीएम में तीसरी प्रसूता की मौत, अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल
बीकानेर
बस में रखा सामान लेकर भागा युवक, सीसीटीवी फुटेज से सुराग
बीकानेर
बीकानेर आर्मी कैंट में ड्यूटी के दौरान करंट से अग्निवीर जवान की मौत
बीकानेर
बीकानेर में छात्र शक्ति सम्मेलन में युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संदेश
बीकानेर
बीकानेर की सौर ऊर्जा परियोजनाओं का उद्घाटन, राजस्थान को मिली बड़ी सौगात
बीकानेर
मिलावटी दूध और गंदे पानी की खेती पर हाईकोर्ट सख्त
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

मोहन भागवत के बेलगावी दौरे से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम | National News

Published July 5, 2026
Medicalदेश-दुनियाबीकानेरराजस्थान

मालदीव में बीकानेर का बजा डंका: राजेश खत्री, डॉ. प्रियंका और डॉ. अंकुर ‘मास्टर ऑफ होम्योपैथिक अवार्ड’ से सम्मानित

Published July 4, 2026
देश-दुनिया

लोकसभा परिसीमन का नया फॉर्मूला: 824 सीटों का प्रस्ताव, उत्तर-दक्षिण संतुलन पर फोकस – National News

Published June 25, 2026
देश-दुनिया

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त किसानों को मिली

Published June 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?