बीकानेर। नापासर कस्बे में छत से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। घटना नापासर थाना क्षेत्र की है, जहां घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान पीबीएम अस्पताल में दम तोड़ दिया।
पुलिस को दी गई रिपोर्ट में मृतक के बेटे सन्न पुत्र सुरेश ने बताया कि उसके पिता रात के समय घर की छत पर सो रहे थे। देर रात पानी पीने के लिए उठने के बाद जब वे नीचे उतर रहे थे, तभी अचानक चक्कर आने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वे छत से नीचे गिर गए।
हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान 5 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
